ब्रेकिंग
छठ के प्रसाद को जूठा करने पर मां ने 4 साल की बेटी को बेरहमी से पीटा, इलाज के दौरान मौत, आरोपी मां गिरफ्तार✦बिहार के उच्च शिक्षा मंत्री संजय टाइगर के घर में लाखों की चोरी, 4 फ्लैट के 8 कमरों को चोरों ने बनाया निशाना, पटना के एजी कॉलोनी की घटना ✦नीतीश कुमार ने बेटे निशांत और परिवार के साथ मनाया छठ महापर्व, 7 सर्कुलर रोड आवास पर दिया संध्या अर्घ्य✦पटना में छठ की खुशियों के बीच बड़ा हादसा: पुनपुन नदी में डूबे तीन किशोर, तलाश में जुटी NDRF की टीम✦कोनहारा घाट पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने दिया संध्या अर्घ्य, छठी मैया से PM मोदी के लिए मांगा आशीर्वाद✦छठ के प्रसाद को जूठा करने पर मां ने 4 साल की बेटी को बेरहमी से पीटा, इलाज के दौरान मौत, आरोपी मां गिरफ्तार✦बिहार के उच्च शिक्षा मंत्री संजय टाइगर के घर में लाखों की चोरी, 4 फ्लैट के 8 कमरों को चोरों ने बनाया निशाना, पटना के एजी कॉलोनी की घटना ✦नीतीश कुमार ने बेटे निशांत और परिवार के साथ मनाया छठ महापर्व, 7 सर्कुलर रोड आवास पर दिया संध्या अर्घ्य✦पटना में छठ की खुशियों के बीच बड़ा हादसा: पुनपुन नदी में डूबे तीन किशोर, तलाश में जुटी NDRF की टीम✦कोनहारा घाट पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने दिया संध्या अर्घ्य, छठी मैया से PM मोदी के लिए मांगा आशीर्वाद

शनिवार को विधानसभा में होगी विशेष चर्चा, संवैधानिक अधिकार और कर्तव्य पर बहस

PATNA : बजट सत्र के दौरान बिहार विधानसभा की कार्यवाही कल यानी शनिवार को भी जारी रहेगी। विधानसभा में शनिवार को विनियोग विधेयक के बाद एक विशेष चर्चा आयोजित होगी। 2 घंटे तक सदन में सं

शनिवार को विधानसभा में होगी विशेष चर्चा, संवैधानिक अधिकार और कर्तव्य पर बहस
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : बजट सत्र के दौरान बिहार विधानसभा की कार्यवाही कल यानी शनिवार को भी जारी रहेगी। विधानसभा में शनिवार को विनियोग विधेयक के बाद एक विशेष चर्चा आयोजित होगी। 2 घंटे तक सदन में संवैधानिक अधिकार और कर्तव्य को लेकर यह विशेष चर्चा आयोजित होगी।


विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने आज विधानसभा की कार्यवाही खत्म होने के पहले इसकी सूचना सदन में दी। दोपहर बाद 2 बजे जब सदन की कार्यवाही शुरू होगी तो सबसे पहले विनियोग विधेयक पर चर्चा होगी। 3 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक विशेष चर्चा का वक्त रखा गया है। स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि इस दौरान वह लोकसभा से मंगवाई गई संविधान की प्रतियों को सभी सदस्यों के बीच वितरित करेंगे।


विधानसभा की बैठक अमूमन शनिवार और रविवार को नहीं होती है लेकिन कल बैठक बुलाई गई है। आपको बता दें कि होली और बिहार दिवस के कारण विधानसभा की बैठक स्थगित रही थी। 31 मार्च तक विधानसभा का बजट सत्र जारी रहने वाला है। ऐसे में विधाई कार्य निपटाने के लिए बैठक बुलाई गई है।