ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति से मिले शाहनवाज हुसैन, बिहार के औद्योगिक विकास पर की चर्चा

DELHI : बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने दिल्ली में देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू से मुलाकात की और बिहार के उद्योगों के संदर्भ में पूरी

राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति से मिले शाहनवाज हुसैन, बिहार के औद्योगिक विकास पर की चर्चा
First Bihar
2 मिनट

DELHI : बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने दिल्ली में देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू से मुलाकात की और बिहार के उद्योगों के संदर्भ में पूरी जानकारी उनके साथ साझा की. 


राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात के दौरान उन्होंने बिहार में उद्योगों के विकास के लिए बने बहुत अच्छे माहौल को लेकर पूरी जानकारी साझा की और उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया. राष्ट्रपति बनने से पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बिहार के ही राज्यपाल थे और इस वजह से बिहार से उनका विशेष लगाव है. बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि उद्योगों की स्थापना के लिए बहुत तेजी से आगे बढ़ रहे बिहार के बारे में जानकारी पाने के बाद राष्ट्रपति ने अत्यंत प्रसन्नता जाहिर की और बिहार के उत्तरोत्तर विकास के लिए शुभकामनाएं दी.  

राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति से मिले शाहनवाज हुसैन, बिहार के औद्योगिक विकास पर की चर्चा

सैयद शाहनवाज हुसैन ने दिल्ली में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू से भी मुलाकात की और उनसे भी पूरी जानकारी साझा की. उन्होंने बताया कि बिहार कैसे देश भर के उद्योगपतियों के लिए निवेश का डेस्टिनेशन बनकर उभरा है और यहां उद्योगों की स्थापना को लेकर हलचल काफी तेज हो गई है. उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू भी औद्योगिक विकास की ओर बिहार के बढ़ते कदम से खुश हुए और उन्होंने उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन को बधाई देते हुए पूरी मुस्तैदी से काम करने का हौसला दिया. 

राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति से मिले शाहनवाज हुसैन, बिहार के औद्योगिक विकास पर की चर्चा

टैग्स