ब्रेकिंग
नरेंद्र मोदी कैबिनेट में फेरबदल की संभावना: मंगलवार को हो सकता है बड़ा ऐलान, इन नए चेहरों को मिल सकता है मौका; किसका कटेगा पत्ता?UP पुलिस ने शाहजहांपुर जाने से मुकेश सहनी को रोका, VIP चीफ का दावा- सरकार ने कराया हाउस अरेस्टमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का दिल्ली दौरा: नितिन गड़करी से करेंगे खास मुलाकात, बिहार में सड़क और पुल परियोजनाओं को मिलेगी नई रफ्तारभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर केस: हथियारों की फॉरेंसिक जांच जारी, मोबाइल फोन से खुलेगा राज; पुलिस ने आम लोगों से मांगे वीडियोपटना कॉलेज के HOD पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप, phD कराने का झांसा देकर केबिन में करते थे गंदी हरकत; दोनों तरफ से केसनरेंद्र मोदी कैबिनेट में फेरबदल की संभावना: मंगलवार को हो सकता है बड़ा ऐलान, इन नए चेहरों को मिल सकता है मौका; किसका कटेगा पत्ता?UP पुलिस ने शाहजहांपुर जाने से मुकेश सहनी को रोका, VIP चीफ का दावा- सरकार ने कराया हाउस अरेस्टमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का दिल्ली दौरा: नितिन गड़करी से करेंगे खास मुलाकात, बिहार में सड़क और पुल परियोजनाओं को मिलेगी नई रफ्तारभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर केस: हथियारों की फॉरेंसिक जांच जारी, मोबाइल फोन से खुलेगा राज; पुलिस ने आम लोगों से मांगे वीडियोपटना कॉलेज के HOD पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप, phD कराने का झांसा देकर केबिन में करते थे गंदी हरकत; दोनों तरफ से केस

शादी समारोह पर कोरोना का असर, मैरिज हॉल की 50% बुकिंग रद्द

PATNA: बिहार में कोरोना का कहर जारी है। कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है जिससे आमलोग खासे परेशान हैं। वही कोरोना का असर शादी समारोह पर पड़ा है। अप्रैल से शुरू होने वाले लग

शादी समारोह पर कोरोना का असर, मैरिज हॉल की 50% बुकिंग रद्द
Santosh Singh
3 मिनट

PATNA: बिहार में कोरोना का कहर जारी है। कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है जिससे आमलोग खासे परेशान हैं। वही कोरोना का असर शादी समारोह पर पड़ा है। अप्रैल से शुरू होने वाले लगन की कई बुकिंग रद्द हो चुकी है। इस महीने शादी ना करना अब लोगों की मजबुरी हो गयी है जिसके कारण शादी की तिथि को लोग नवंबर और दिसंबर में शिफ्ट कर रहे हैं। जिसके कारण मैरिज हॉल, होटल और कम्युनिटी हॉल के कारोबार से जुड़े लोग खासे परेशान है। कोरोना का असर उनके कारोबार पर भी पड़ रहा है। 


अप्रैल से शुरू होने वाली शादियों की बुकिंग को लोग कैंसिल कर रहे हैं। ऐसे कई मामले सामने आए हैं जिसमें लोगों ने शादी को कैंसिल कर आगे की तिथि निर्धारित कर दी है। कोरोना संक्रमण के डर से लोग अब नवम्बर और दिसम्बर की डेट में बुकिंग कर रहे हैं। वही शादी समारोह में 100 लोगों की उपस्थिति को लेकर सरकार के निर्देश का भी लोग पालन कर रहे हैं। ऐसे हालत को देखते हुए अब तो कुछ लोग मंदिरों में ही जाकर शादी कर रहे हैं।  



ऑल बिहार टेंट डेकोरेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश सचिव ने बताया कि आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने की बात कह लोग एडवांस समायोजित करने का आग्रह कर रहे है। हमलोगों की भी हालत ठीक नहीं है। मैरिज हॉल की बुकिंग के दौरान मिले एडवांस अब हमलोगों के पास नहीं है बल्कि शादी में काम करने वाले कुक, डेकोरेशन, लाइटिंग का काम करने वाले लोगों को भी एडवांस दे दिया गया है। ऐसे में यदि इस लगन में शादियां रद्द होती है तो इससे उनका भारी नुकसान होगा।



 पटना में कई शादी समारोह आयोजित होने है ऐसे में यदि ये कार्यक्रम रद्द हुए तो करीब डेढ़ करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित होगा। पटना में करीब 600 मैरिज गार्डन, मैरिज हॉल, कमिटी हॉल है। अप्रैल के लगन में ही पटना में करीब पचास करोड़ का कारोबार प्रभावित हो चुका है। वही इस व्यवसाय से जुड़े कई लोगों को रोजगार से भी हाथ धोना पड़ रहा है। शादियां रद्द होने से उनके समक्ष भूखमरी की स्थिति उत्पन्न होती नजर आ रही है।