ब्रेकिंग
पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?✦पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?

Seohar News: लगातार हो रही बारिश ने बढ़ाई जिला प्रशासन की टेंशन, बाढ़ के खतरे को देख DM ने अधिकारियों की छुट्टियां रद्द की

SEOHAR: शिवहर में लगातार हो रही भारी बारिश को लेकर डीएम विवेक रंजन मैत्रेय ने अधिकारियों को अलर्ट रहने का निर्देश जारी कर दिया है। डीएम ने बाढ़ के खतरे को देखते हुए जिले के सभी संब

Seohar News: लगातार हो रही बारिश ने बढ़ाई जिला प्रशासन की टेंशन, बाढ़ के खतरे को देख DM ने अधिकारियों की छुट्टियां रद्द की
Mukesh Srivastava
3 मिनट

SEOHAR: शिवहर में लगातार हो रही भारी बारिश को लेकर डीएम विवेक रंजन मैत्रेय ने अधिकारियों को अलर्ट रहने का निर्देश जारी कर दिया है। डीएम ने बाढ़ के खतरे को देखते हुए जिले के सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी है और हर स्थिति के लिए तैयार रहने को कहा है।


डीएम ने बताया कि मौसम विभाग केंद्र पटना ने शिवहर में 28 सितंबर तक भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है ऐसे में सभी अधिकारियों को अलर्ट मोर्ड में रहने का निर्देश दिया गया है। अधिकारियों की छुट्टी भी रद्द कर दी गई है। संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ संभावित बाढ़ की तैयारीयों की समीक्षात्मक बैठक की है। 


डीएम ने कहा कि सभी अंचल अधिकारी, सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी को संभावित वर्षा को देखते हुए सजग रहने का निदेश दिया गया तथा सभी नावों की जांच तथा सभी निबंधित नाव मालिकों का एकरारनामा की भी जांच करना सुनिश्चित करने का निदेश दिया। आपदा प्रबंधन पदाधिकारी को जिला अंतर्गत निर्मित एवं निर्माणाधीन बाढ़ आश्रय स्थल की जांच करते हुए उन्हें सम्बंधित जांच प्रतिवेदन समर्पित करने का निदेश दिया। 


उन्होंने कहा कि इसके अलावा सिविल सर्जन को बाढ़ से सम्बंधित होने वाली बीमारियों की सूची तैयार करने एवं आपदा को दृस्टिगत रखते हुए मेडिकल टीम गठित कर पूर्ण रूप से सक्रिय रखने का आदेश दिया गया है। इसके अलावा संभावित बाढ़ के मद्देनज़र कार्यपालक अभियंता, विधुत आपूर्ति प्रमंडल, शिवहर को शिवहर अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर लूज़/अव्यवस्थित तारों को सुव्यवस्थित करने का निदेश दिया गया है।


जिलाधिकारी ने बताया कि जिला पशुपालन पदाधिकारी को बाढ़ आने की स्थिति मे जानवरों मे होने वाली बीमारियों की दवा उपलब्ध रखने का निदेश दिया गया है। अंचलाधिकारियों को बाढ़ राहत शिविर/सामुदायिक रसोई/बाढ़ स्थल का भौतिक सत्यापन कर तत्सम्बन्धी प्रतिवेदन देने का निदेश एवं अपने अपने सूचना तंत्र को विकसित करने का निदेश दिया गया है।

रिपोर्ट- समीर कुमार झा