ब्रेकिंग
बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानजेन जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, उन्हें चाहिए तार्किक जवाब, मोहन भागवत का बड़ा बयान..“Gen Z हमारे अपने लोग हैं”बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानजेन जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, उन्हें चाहिए तार्किक जवाब, मोहन भागवत का बड़ा बयान..“Gen Z हमारे अपने लोग हैं”

Jehanabad News : सेना बहाली की दौड़ लगा रहे तीन युवकों को पुलिस वाहन से रौंदा ! SHO ने कहा - लोगों को हुई गलतफहमी

JEHANABAD : बिहार में सड़क हादसों के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की जान जा रही है या गंभीर रूप से घायल हो रहे हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा

Jehanabad News : सेना बहाली की दौड़ लगा रहे तीन युवकों को पुलिस वाहन से रौंदा ! SHO ने कहा - लोगों को हुई गलतफहमी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

JEHANABAD : बिहार में सड़क हादसों के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की जान जा रही है या गंभीर रूप से घायल हो रहे हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा ममला जहानाबाद से सामने आया है। जहां सेना बहाली की दौड़ लगा रहे तीन युवक को एक वाहन ने रौंद दिया। घायलों का आरोप है कि थाने की गश्ती गाड़ी ने उन्हें रौंदा। लेकिन थानाध्यक्ष ने दावा किया कि एक अज्ञात वाहन से दुर्घटना हुई। तीनों युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से दो को गंभीर हालत में पटना रेफर कर दिया गया।


जानकारी के मुताबिक, जहानाबाद के हुलासगंज थाना क्षेत्र में बुधवार की अल सुबह पांच बजे बाजार स्थित पेट्रोल पंप के समीप सेना बहाली के लिए दौड़ लगा रहे तीन युवकों को वाहन ने रौंद दिया। हादसे में जख्मी तीनों युवकों को पुलिस ने हुलासगंज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दो युवकों को गंभीर हालत में सदर अस्पताल जहानाबाद रेफर कर दिया गया।


बताया जा रहा है कि जहानाबाद से एक युवक को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच भेज दिया गया। घायलों में हुलासगंज बाजार निवासी मनोज दास का पुत्र बिपिन कुमार, शत्रुधन दास का पुत्र जगजीवन कुमार और भीम दास के पुत्र शेखर कुमार के रूप में की गई। तीनों हुलासगंज थाने के समीप बस्ती के निवासी हैं।


वहीं, घायल लोगों का कहना है कि हम लोग सभी लोग पुलिस बहाली में तैयारी के लिए सुबह-सुबह सड़क के किनारे दौड़ लगा रहे थे इसी बीच हुलासगंज पेट्रोल पंप के समीप तेजी से आ रहे हुलासगंज थाना की गाड़ी ने हम लोग को ठोकर मार दिया। जिसमें हम सभी लोग घायल हो गए। घायल को इलाज के लिए स्थानीय लोगों की मदद से हुलासगंज प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।  जहां डॉक्टरों ने इलाज के बाद दो गंभीर रूप से घायल युवको को बेहतर इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल में भेज दिया गया है। 


इधर, हुलासगंज थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने दावा किया कि पुलिस गाड़ी के आगे जा रहे एक अज्ञात वाहन से दुर्घटना हुई है, जो दुर्घटना के बाद भाग निकला। पीछे पुलिस गाड़ी थी, सो लोगों को लगा कि पुलिस गाड़ी से दुर्घटना हुई है। बहरहाल, घटना की सूचना पर तीनों के स्वजन व बाजार के लोगों की भीड़ हुलासगंज अस्पताल में जुट गई। घटना से लोग काफी आक्रोशित थे। पुलिस ने लोगों को समझा कर शांत किया।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AJIT

FirstBihar संवाददाता