ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

बिहार के कई जिलों में आतंकी संगठन फैला रहे नेटवर्क, गिरफ्तार अफगानी संदिग्धों से मिले सुराग

PATNA: सीमांचल के कई जिलों में प्रतिबंधित कई आतंकी संगठनों अपना नेटवर्क फैलाने में जुटे हुए हैं और अपने स्लीपर सेल का काम कर रहे है. इस काम के लिए नेपाल और बांग्लादेश में बैठे

बिहार के कई जिलों में आतंकी संगठन फैला रहे नेटवर्क, गिरफ्तार अफगानी संदिग्धों से मिले सुराग
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: सीमांचल के कई जिलों में प्रतिबंधित कई आतंकी संगठनों अपना नेटवर्क फैलाने में जुटे हुए हैं और अपने स्लीपर सेल का काम कर रहे है. इस काम के लिए नेपाल और बांग्लादेश में बैठे आतंकी संगठनों के लोग फंडिंग और मॉनिटरिंग कर रहे है. 


गिरफ्तार अफगानी संदिग्धों से मिले कई सुराग

बताया जा रहा है कि कटिहार में गिरफ्तार अफगानी संदिग्धों ने कई राज धीरे-धीऱे खोल रहे है. उसके अनुसार अररिया, किशनगंज, मधुबनी, समस्तीपुर, दरभंगा, पूर्णिया और कटिहार समेत कई जिलों आतंकी नेटवर्क तैयार किया जा रहा है. इस काम के लिए नेपाल के विराट नगर और पश्चिम बंगाल के सिलिगुड़ी से फंडिंग और मॉनिटरिंग भी हो रही है. 


सुरक्षा एजेंसी जांच में जुटी

इसकी सूचना मिलने के बाद गृह मंत्रालय की लखनऊ टीम कई सुरक्षा एजेंसियों साथ जांच करा रही है. गिरफ्तार अफगानी संदिग्धों से जो अब तक जानकारी मिली है उसको कटिहार पुलिस ने सुरक्षा एजेंसी और खुफिया विभाग को सौंप दी है. बताया जा रहा है कि जल्द ही एजेंसी केंद्रीय कारा पूर्णिया में बंद पांचों अफगानी नागरिक को पूछताछ के लिए रिमांड पर लेने की तैयार में है. फिलहाल केंद्रीय कारा की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. सभी की हरकतों पर 24 घंटे निगरानी की जा रही है. सभी एक साथ रहने की जिद कर रहे थे, लेकिन सभी को अलग-अलग सेल में रखा गया है. बता दें कि कुछ दिन पहले ही कटिहार के कदवा और बारसोई से कई प्रतिबंधित आतंकी संगठन के सदस्यों को पकड़ा गया है. कटिहार जिल में सूद पर पैसा भी चलाते थे. कई बार पाकिस्तान और बंग्लादेश जाने की बात भी स्वीकार कर चुके है.