ब्रेकिंग
बिहार पुलिस मुख्यालय की बड़ी कार्रवाई: थानाध्यक्ष समेत 9 पुलिसकर्मी को किया सस्पेंड, नशा तस्करों से सांठगांठ के आरोपसादे कागज पर अंगूठा-दस्तखत कराया, फिर बैंक से उठा लिया करोड़ों का लोन... मुजफ्फरपुर में कर्ज के बोझ तले दबीं जीविका दीदियां‘किसी को अधिकार नहीं कि वह पार्टी की गरिमा को धूमिल करें’, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर बोली JDUपटना से लापता 10वीं की छात्रा का लखनऊ रेलवे स्टेशन के पास मिला शव... 3 युवकों पर अपहरण-दुष्कर्म का केस दर्जBihar Panchayat Election: मुखिया बनने का सपना देख रहे हैं तो पढ़ लें ये खबर! पंचायत चुनाव से पहले बदलेगा पूरा गणित, CM सम्राट ने साफ किया प्लानबिहार पुलिस मुख्यालय की बड़ी कार्रवाई: थानाध्यक्ष समेत 9 पुलिसकर्मी को किया सस्पेंड, नशा तस्करों से सांठगांठ के आरोपसादे कागज पर अंगूठा-दस्तखत कराया, फिर बैंक से उठा लिया करोड़ों का लोन... मुजफ्फरपुर में कर्ज के बोझ तले दबीं जीविका दीदियां‘किसी को अधिकार नहीं कि वह पार्टी की गरिमा को धूमिल करें’, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर बोली JDUपटना से लापता 10वीं की छात्रा का लखनऊ रेलवे स्टेशन के पास मिला शव... 3 युवकों पर अपहरण-दुष्कर्म का केस दर्जBihar Panchayat Election: मुखिया बनने का सपना देख रहे हैं तो पढ़ लें ये खबर! पंचायत चुनाव से पहले बदलेगा पूरा गणित, CM सम्राट ने साफ किया प्लान

स्कॉर्पियो से 67 लाख रुपये बरामद, चुनाव में खर्च के लिए ले जाने का शक

SAMASTIPUR : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के सातनपुर चौक के पास राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 28 पर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक स्कॉर्पियो गाड़ी में ले जाए जा रहे

स्कॉर्पियो से 67 लाख रुपये बरामद, चुनाव में खर्च के लिए ले जाने का शक
First Bihar
2 मिनट

SAMASTIPUR :  समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के सातनपुर चौक के पास राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 28 पर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक स्कॉर्पियो गाड़ी में ले जाए जा रहे 67 लाख से अधिक रुपए बरामद किया है. इस मामले में गाड़ी में बैठे दो लोगों को पकड़ा गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है.


इस गाड़ी में दो शख्स के अलावे चालक भी मौजूद था. लेकिन पुलिस टीम द्वारा गाड़ी रोकते ही ड्राइवर खिसक गया. बैग में रखे रुपए के बारे में शख्स से पहले यह बताया कि 45 लाख रुपए है जिसे दो बैंक के एटीएम में लोड करने के लिए ले जाया जा रहा है. लेकिन इससे सम्बंधित कागजात की मांग की गई तो वे लोग कुछ भी नही दिखा पाए. बाद में थाने में ले जाकर कैश का मिलान किया गया तो 67लाख से ज्यादा रकम थी.


जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने बताया कि चुनाव को लेकर उजियारपुर के अंचलाधिकारी संजय कुमार महतो के नेतृत्व मे जिले के सातनपुर चौक के पास एसएसबी के जवानों द्वारा वाहन चेकिंग की जा रही थी तभी बोलेरो से ले जा रहे 67 लाख 60 हजार 6 सौ रूपये बरामद किए गए.  इस मामले में वाहन पर सवार दो लोगों को पकड़ा गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ramesh Rai

FirstBihar संवाददाता