ब्रेकिंग
BIHAR NEWS : नीरज की प्रचार लिस्ट से ललन सिंह गायब, सवाल उठे तो बोले- सूची JDU ऑफिस ने बनाई है हमने नहीं ...✦भोजपुर के संदेश थाने में खूनी संघर्ष: दो होमगार्ड जवानों के बीच विवाद के बाद चली गोली, एक की मौके पर मौत✦Bihar MLC Election : ललन-अनंत के गढ़ में उतरेंगे निशांत, नीरज की राह आसान करने की कोशिश; क्या बिदके ‘लव-कुश’ को साथ ला पाएंगे?✦बाढ़ में कोचिंग संचालिका से सरेआम दरिंदगी की कोशिश! कपड़े फाड़े, मारपीट की और दुष्कर्म का प्रयास; पूर्व छात्र पर केस✦Navratri 2026 : नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी को चढ़ाएं ये फूल, जानें पूजा का सही तरीका और मंत्र✦BIHAR NEWS : नीरज की प्रचार लिस्ट से ललन सिंह गायब, सवाल उठे तो बोले- सूची JDU ऑफिस ने बनाई है हमने नहीं ...✦भोजपुर के संदेश थाने में खूनी संघर्ष: दो होमगार्ड जवानों के बीच विवाद के बाद चली गोली, एक की मौके पर मौत✦Bihar MLC Election : ललन-अनंत के गढ़ में उतरेंगे निशांत, नीरज की राह आसान करने की कोशिश; क्या बिदके ‘लव-कुश’ को साथ ला पाएंगे?✦बाढ़ में कोचिंग संचालिका से सरेआम दरिंदगी की कोशिश! कपड़े फाड़े, मारपीट की और दुष्कर्म का प्रयास; पूर्व छात्र पर केस✦Navratri 2026 : नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी को चढ़ाएं ये फूल, जानें पूजा का सही तरीका और मंत्र

बड़ा हादसा टला: गंडक नहर में गिरी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, बाल-बाल बची गाड़ी पर सवार लोगों की जान

Bihar News: गोपालगंज के कुचायकोट में देर रात तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर गंडक नहर में गिर गई। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस ने वाहन को बाहर निकालकर जांच शुरू कर दी है और चालक की तलाश जारी है।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के गोपालगंज में देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कुचायकोट थाना क्षेत्र के बघउच गंडक नहर पुल के पास एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर गंडक नहर में जा गिरी। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। 



पुलिस ने वाहन को नहर से बाहर निकालकर जांच शुरू कर दी है। घटना सोमवार देर रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही कुचायकोट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद स्कॉर्पियो को नहर से बाहर निकाला। 



हादसे के समय बारिश भी हो रही थी, जिससे राहत कार्य में दिक्कतें आईं। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया ऐसा माना जा रहा है कि वाहन नहर में गिरने से पहले ही चालक बाहर निकल गया था। फिलहाल स्कॉर्पियो के रजिस्ट्रेशन नंबर BR-28P-3165 के आधार पर उसके मालिक और चालक की पहचान की जा रही है। 



साथ ही हादसे के कारणों की भी जांच जारी है। फिलहाल इस हादसे में किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुटी है और वाहन चालक की तलाश जारी है।

रिपोर्ट- नमो नारायण मिश्रा, गोपालगंज

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता