ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

पटना में 15 जनवरी तक बंद रहेंगे आठवीं तक के स्कूल, ठंड को लेकर डीएम का आदेश

School closed in Patna: पटना में पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है. जिला प्रशासन ने आगामी 15 जनवरी तक के लिए 8वीं तक से सभी सरकारी और निजी स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया है।

DM ORDER
पटना डीएम का बड़ा आदेश
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां ठंड के मद्देनजर पटना में आठवीं कक्षा तक के सभी स्कूलों को 15 जनवरी तक के लिए बंद कर दिया गया है। पटना डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने इसे लेकर आदेश जारी किया है। उन्होंने बताया कि पटना में अत्यधिक ठंड और कम तापमान की स्थिति बनी हुई है जिसके कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है। 


ठंड को देखते हुए पहले 11 जनवरी तक आठवीं कक्षा के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को बंद रखने का निर्देश दिया गया था। रविवार 12 जनवरी को फिर डीएम ने नया आदेश  जारी करते हुए आठवीं कक्षा तक के तमाम स्कूलों को 13 से 15 जनवरी तक बंद रखने को कहा गया है। हालांकि आठवीं कक्षा से ऊपर की कक्षाओं की शैक्षणिक गतिविधियां पूर्वाह्न 9 बजे से अपराह्न 3.30 बजे के बीच संचालित की जा सकती है। 


वही बोर्ड परीक्षा से संबंधित शैक्षणिक गतिविधियों का संचालन इससे मुक्त रखा गया है। बता दें कि ठंड को देखते हुए पहले 6 जनवरी से लेकर 11 जनवरी तक आठवीं कक्षा तक के स्कूलों को बंद किया गया था। 12 जनवरी वैसे भी रविवार के कारण छुट्टी का दिन है। रविवार को पटना डीएम ने नया आदेश जारी किया कि अब स्कूल 13 जनवरी दिन सोमवार से लेकर 15 जनवरी बुधवार तक बंद रहेगा। 14 जनवरी को मकर संक्रांति की छुट्टी रहती है। अब 16 जनवरी दिन गुरुवार से सभी स्कूलों में पठन पाठन सुचारू रूप से शुरू होगा। पटना में 15 जनवरी तक बंद रहेंगे आठवीं तक के स्कूल, ठंड को लेकर डीएम का आदेश

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें