ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

BIHAR NEWS : स्कूल बस से उतारकर छात्र को किया किडनेप, इलाके में हडकंप का माहौल

MADHEPURA : बिहार के मधेपुरा से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रहा है। यहां एक स्कूली छात्र का अपहरण कर लिया गया है। अपराधियों ने स्कूल बस रोककर छात्र को अगवा कर लिया। घटना की जा

BIHAR NEWS : स्कूल बस से उतारकर छात्र को किया किडनेप, इलाके में हडकंप का माहौल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MADHEPURA : बिहार के मधेपुरा से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रहा है। यहां  एक स्कूली छात्र का अपहरण कर लिया गया है। अपराधियों ने स्कूल बस रोककर छात्र को अगवा कर लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस छानबीन में जुट गयी है। इस तरह की घटना सामने आने के बाद स्कूल प्रबंधन और पुलिस में हड़कंप मच गया है। दूसरी ओर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।


जानकारी के मुताबिक जिले के पुरैनी थाना क्षेत्र के कडामा चौक के नजदीक हथियारबंद बदमाशों ने मंगलवार की सुबह स्कूली बस को रोक कर एक छात्र का अपहरण कर लिया। अपहरण की खबर फैलते ही पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। बताया जा रहा है कि किडनैपिंग की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ वहां जमा हो गई।  


किडनेप छात्र कि पहचान फ़ुलौत निवासी राकेश कुमार साह का पुत्र प्रियांशु उर्फ मयंक (7) एक निजी स्कूल में यूकेजी का छात्र बताया गया है। अपहृत छात्र के पिता राकेश साह का फुलौत में कराना का थोक और खुदरा व्यवसाय है। छात्र के पिता आर्थिक रूप से संपन्न बताए जा रहे हैं। छात्र के पिता ने किसी के साथ रंजिश होने से इनकार किया है। फिलहाल किसी के द्वारा किसी प्रकार का कोई डिमांड करने बात से भी उन्होंने इनकार किया है। कई थाने की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


आपको बता दें कि इसी महीने मधुबनी के ही बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के एक गांव में 11 वीं की छात्रा के अपहऱण का मामला सामने आया था। बताया जा रहा है कि शौच जाने के क्रम में छात्रा का अपहरण किए जाने की बात सामने आई थी। इस मामले में लड़की के पिता ने रजघट्टा गांव के सन्नी कुमार चौधरी और उसके एक दोस्त पर किडनैपिंग का आरोप लगाया था। इस मामले में पिता का आऱोप था कि अपहरणकर्ता जबरन बाइक पर बैठा कर उनकी बेटी को ले गए।