ब्रेकिंग
भागलपुर में गंगा ने तोड़ा पुराना रिकॉर्ड, NH-80 पर आवागमन पूरी तरह बंद; रेल पुलों के गर्डर तक पहुंचा पानीबिहार के चर्चित RTI एक्टिविस्ट को घर में घुसकर जान से मारने की धमकी, भाजपा नेता के खिलाफ थाने में शिकायत, पुलिस जांच में जुटी...राहुल गांधी को हाईकोर्ट से झटका, अदालत ने मानहानि केस को रद्द करने से किया इनकारबाढ़ के पानी में डूबने से 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, छत से उतरते समय अचानक हुआ हादसाबिहार में दर्दनाक हादसा: रेल ट्रैक पार करने के दौरान अचानक आ गई ट्रेन, दो लोगों की मौत, बच्चे की हालत गंभीरभागलपुर में गंगा ने तोड़ा पुराना रिकॉर्ड, NH-80 पर आवागमन पूरी तरह बंद; रेल पुलों के गर्डर तक पहुंचा पानीबिहार के चर्चित RTI एक्टिविस्ट को घर में घुसकर जान से मारने की धमकी, भाजपा नेता के खिलाफ थाने में शिकायत, पुलिस जांच में जुटी...राहुल गांधी को हाईकोर्ट से झटका, अदालत ने मानहानि केस को रद्द करने से किया इनकारबाढ़ के पानी में डूबने से 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, छत से उतरते समय अचानक हुआ हादसाबिहार में दर्दनाक हादसा: रेल ट्रैक पार करने के दौरान अचानक आ गई ट्रेन, दो लोगों की मौत, बच्चे की हालत गंभीर

सत्यनारायण सिन्हा हत्याकांड: चुनाव से पहले RJD विधायक रीतलाल यादव को मिली जमानत, 2003 में हुआ था भाजपा नेता का मर्डर

सत्यनारायण सिन्हा हत्याकांड में पटना की MP-MLA कोर्ट ने दानापुर से RJD विधायक रीतलाल यादव को सशर्त जमानत दे दी है। 2003 में भाजपा नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। विधायक पर कई आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं।

बिहार
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
1 मिनट

PATNA: पटना के दानापुर से आरजेडी विधायक रीतलाल यादव को सत्यनारायण सिन्हा हत्याकांड में मंगलवार को पटना की एमपी-एमएलए कोर्ट से सशर्त जमानत मिल गई है। हालांकि, उन पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिसके कारण वे फिलहाल जेल से बाहर नहीं आ सकेंगे।


यह मामला 30 अप्रैल 2003 का है, जब आरजेडी की एक रैली के दौरान भाजपा नेता सत्यनारायण सिन्हा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उस दिन आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ‘तेल पिलावन, लाठी घुमावन’ रैली निकाल रहे थे।


रैली के दौरान खगौल के जमालुद्दीन चौक के पास दिनदहाड़े सत्यनारायण सिन्हा की गाड़ी को रोककर उन पर गोलियां बरसाई गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। इस हत्याकांड ने उस समय पूरे बिहार की राजनीति में हलचल मचा दी थी।