ब्रेकिंग
भागलपुर में गंगा ने तोड़ा पुराना रिकॉर्ड, NH-80 पर आवागमन पूरी तरह बंद; रेल पुलों के गर्डर तक पहुंचा पानीराहुल गांधी को हाईकोर्ट से झटका, अदालत ने मानहानि केस को रद्द करने से किया इनकारबाढ़ के पानी में डूबने से 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, छत से उतरते समय अचानक हुआ हादसाबिहार में दर्दनाक हादसा: रेल ट्रैक पार करने के दौरान अचानक आ गई ट्रेन, दो लोगों की मौत, बच्चे की हालत गंभीरदिवाली-छठ पर घर जाना होगा महंगा, ट्रेनें फुल तो हवाई किराया भी पहुंचा दोगुना; देखें दिल्ली से पटना-रांची का किरायाभागलपुर में गंगा ने तोड़ा पुराना रिकॉर्ड, NH-80 पर आवागमन पूरी तरह बंद; रेल पुलों के गर्डर तक पहुंचा पानीराहुल गांधी को हाईकोर्ट से झटका, अदालत ने मानहानि केस को रद्द करने से किया इनकारबाढ़ के पानी में डूबने से 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, छत से उतरते समय अचानक हुआ हादसाबिहार में दर्दनाक हादसा: रेल ट्रैक पार करने के दौरान अचानक आ गई ट्रेन, दो लोगों की मौत, बच्चे की हालत गंभीरदिवाली-छठ पर घर जाना होगा महंगा, ट्रेनें फुल तो हवाई किराया भी पहुंचा दोगुना; देखें दिल्ली से पटना-रांची का किराया

बिहार में दर्दनाक हादसा: रेल ट्रैक पार करने के दौरान अचानक आ गई ट्रेन, दो लोगों की मौत, बच्चे की हालत गंभीर

Bihar News: भागलपुर के अकबरनगर रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार को दर्दनाक रेल हादसे में एक पुरुष और महिला की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों स्टेशन की ओर जा रहे थे, तभी देवघर मेमू एक्सप्रेस की चपेट में आ गए।

Bihar News
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: भागलपुर के अकबरनगर रेलवे स्टेशन के समीप मंगलवार को दर्दनाक रेल हादसा हो गया। ट्रेन की चपेट में आने से एक पुरुष और एक महिला की मौत हो गई, जबकि उनके साथ मौजूद एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों के एक ही परिवार के होने की बात सामने आ रही है। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।



बताया जा रहा है कि तीनों भागलपुर जाने के लिए ट्रेन पकड़ने अकबरनगर रेलवे स्टेशन की ओर पैदल जा रहे थे। इसी दौरान वे डाउन लाइन की पटरी पर चल रहे थे। पीछे से आ रही देवघर मेमू एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। उसी समय अप लाइन से एक मालगाड़ी भी जमालपुर की ओर जा रही थी।



दोनों तरफ से ट्रेन आने के कारण तीनों को संभलने या पटरी से हटने का पर्याप्त मौका नहीं मिल सका। हादसे में पुरुष और महिला की मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल दोनों मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है।



वहीं, हादसे में घायल बच्चे को आरपीएफ कर्मी पालस कुमार हालदार ने गोद में उठाकर तत्काल रेफरल अस्पताल पहुंचाया। बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है। रेलवे पुलिस और आरपीएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और मृतकों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।



घटना की सूचना मिलने के बाद डायल 112 की टीम भी मौके पर पहुंची। टीम में दो महिला गार्ड, एक पुरुष गार्ड और चालक शामिल थे। मौके पर मौजूद लोगों का आरोप है कि टीम ने रेलवे ट्रैक पर पड़े शवों को देखने के बाद कथित तौर पर बिना कार्रवाई किए वहां से लौट गई।



डायल 112 की टीम के इस रवैये को लेकर मौके पर मौजूद लोगों में नाराजगी देखी गई। लोगों का कहना था कि ऐसे गंभीर हादसे के बाद तत्काल पुलिसिया कार्रवाई, शवों की पहचान और घायल बच्चे की मदद को प्राथमिकता दी जानी चाहिए थी। हालांकि, डायल 112 की टीम के मौके से लौटने के आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। फिलहाल रेलवे पुलिस और आरपीएफ मामले की जांच में जुटी है। मृतकों की पहचान और हादसे के पूरे कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता