ब्रेकिंग
प्रेमी के साथ मिलकर बेटी ने किया रिश्तों का कत्ल, पिता की हत्या कर बक्से में छिपाया✦हल्द्वानी में सड़क निरीक्षण के दौरान लड़खड़ाकर गिरे CM पुष्कर सिंह धामी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल✦बिदुपुर में धार्मिक कार्यक्रम में पहुंचे तेजस्वी यादव ने JDU पर कसा तंज, नीतीश कुमार को लेकर कही ये बात✦IPS भानु प्रताप सिंह पर पत्नी पूजा सिंह ने लगाया उत्पीड़न का आरोप, राज्य महिला आयोग ने भेजा समन✦बिहार में बाढ़ प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, खेत से बालू-गाद हटाने के लिए न्यूनतम ₹2,200 की मदद✦प्रेमी के साथ मिलकर बेटी ने किया रिश्तों का कत्ल, पिता की हत्या कर बक्से में छिपाया✦हल्द्वानी में सड़क निरीक्षण के दौरान लड़खड़ाकर गिरे CM पुष्कर सिंह धामी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल✦बिदुपुर में धार्मिक कार्यक्रम में पहुंचे तेजस्वी यादव ने JDU पर कसा तंज, नीतीश कुमार को लेकर कही ये बात✦IPS भानु प्रताप सिंह पर पत्नी पूजा सिंह ने लगाया उत्पीड़न का आरोप, राज्य महिला आयोग ने भेजा समन✦बिहार में बाढ़ प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, खेत से बालू-गाद हटाने के लिए न्यूनतम ₹2,200 की मदद

सत्यदेव हॉस्पिटल ने किया फ्री हेल्थ कैंप का आयोजन, मरीजों को दी गई मुफ्त चिकित्सीय सलाह

Patna: सत्यदेव हॉस्पिटल द्वारा बीएसएनएल कर्मचारियों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, ब्लड प्रेशर, शुगर, ईसीजी और अन्य जांच के साथ मुफ्त चिकित्सीय सलाह.

Patna News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna: सत्यदेव मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल की ओर से बीएसएनएल कर्मचारियों के लिए गुरुवार को एक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। सुबह से ही कर्मियों की लंबी कतार लग गई।


पटना के आर-ब्लॉक स्थित टेलीफोन भवन में आयोजित शिविर में कर्मियों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, ईसीजी, केएफटी, पीएसए एवं लिपिड प्रोफाइल जांच की गई। कई कर्मियों में शुगर लेवल काफी बढ़ा हुआ मिला जबकि कई लोगों में माइग्रेन, पेट और सांस संबंधी समस्याएं मिलीं। कई कर्मियों का ईसीजी भी किया गया।


इस दौरान हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने उन्हें चिकित्सीय सलाह भी दी, जिनमें जेनरल फिजिशियन और यूरोलॉजिस्ट डॉ कुमार राजेश रंजन प्रमुख रहे। मौके पर स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ एक इंटरएक्टिव अवेयरनेस सेशन का भी आयोजन किया गया, जिसमें जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों, किडनी एवं अन्य स्वास्थ्य समस्याओं पर जानकारी दी गई।


हॉस्पिटल की निदेशक डॉ. अमृता ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य कर्मियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। आजकल की व्यस्त जिंदगी में स्वास्थ्य का ख्याल रखना जरूरी है, नहीं तो विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता