ब्रेकिंग
सुपौल के थाना हाजत में बंद युवक की संदिग्ध मौत, पुलिस पर हत्या का आरोप, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा क्या बिहार दिवालिया होने के कगार पर है? तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी से पूछा सवाल Bihar News: अब नहीं लगेंगे अस्पताल के चक्कर! PMCH मिनटों में थानों को भेजेगा पोस्टमार्टम रिपोर्टBihar News : टूटा पुल, बढ़ी चिंता... अब 100 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी विक्रमशिला सेतु की किस्मतBihar News: जिस निशांत को लोग समझते थे इंजीनियर , MLC चुनाव के बीच उनका सच आया सामने; देखिए कितने पढ़े लिखें पूर्व CM के बेटे सुपौल के थाना हाजत में बंद युवक की संदिग्ध मौत, पुलिस पर हत्या का आरोप, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा क्या बिहार दिवालिया होने के कगार पर है? तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी से पूछा सवाल Bihar News: अब नहीं लगेंगे अस्पताल के चक्कर! PMCH मिनटों में थानों को भेजेगा पोस्टमार्टम रिपोर्टBihar News : टूटा पुल, बढ़ी चिंता... अब 100 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी विक्रमशिला सेतु की किस्मतBihar News: जिस निशांत को लोग समझते थे इंजीनियर , MLC चुनाव के बीच उनका सच आया सामने; देखिए कितने पढ़े लिखें पूर्व CM के बेटे

डेहरी पुलिस लाइन में 16 KM दौड़ के दौरान बेहोश प्रशिक्षु सिपाही की मौत, हीट वेव को बताया गया कारण

रोहतास के डेहरी पुलिस लाइन में प्रशिक्षण के दौरान 16 किमी दौड़ लगाते समय हीट वेव की चपेट में आए प्रशिक्षु सिपाही श्रीराम कुमार की पटना एम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक समस्तीपुर जिले का निवासी था। घटना के बाद प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है।

बिहार न्यूज
ट्रेनिंग के दौरान सिपाही की मौत
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ROHTAS:रोहतास जिले के डेहरी स्थित पुलिस लाइन में प्रशिक्षण के दौरान हीट वेव की चपेट में आए प्रशिक्षु सिपाही श्रीराम कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। उनकी मौत पटना एम्स में हुई, जिसके बाद शव को सासाराम लाया गया और सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया।


मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को डेहरी पुलिस लाइन में प्रशिक्षण के तहत 16 किलोमीटर की दौड़ आयोजित की गई थी। इसी दौरान भीषण गर्मी और हीट वेव के कारण पांच प्रशिक्षु सिपाहियों की तबीयत बिगड़ गई थी। इनमें समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र स्थित चांदपुर गांव निवासी श्रीराम कुमार की हालत सबसे अधिक गंभीर हो गई थी। उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना एम्स रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।


मृतक श्रीराम कुमार अपने परिवार में दो भाइयों में सबसे छोटे थे। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और वे सासाराम पहुंच गए। रोहतास के पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर हीट वेव को जवान की मौत का कारण माना जा रहा है।


 वहीं, जिला आपदा पदाधिकारी कुमारी प्रेरणा ने बताया कि घटना की सूचना आपदा प्रबंधन विभाग को दे दी गई है। मामले से संबंधित सभी तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है और विभागीय स्तर पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में शोक का माहौल है। साथ ही भीषण गर्मी के बीच प्रशिक्षण गतिविधियों को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।