ब्रेकिंग
एक जमीन पर कई लोग उठा रहे थे खाद का फायदा? अब QR कोड से खुलेगा पूरा खेल, बिहार में बदली व्यवस्था✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की हल्दी-कलश की रस्म, यूपी से नदवां पहुंचे BJP विधायक, पोते के साथ तस्वीरें आई सामने ✦के-लाईसेंस के नाम पर अवैध धंधा ! भोजपुर में बालू के अवैध खेल में खनन विभाग के अधिकारी शामिल, फर्जी चालान की बार-बार शिकायत पर जांच नहीं, अफसरों को नौकरी का भी डर नहीं ? ✦गोधरा कांड में उम्रकैद काट रहे इरफान पाडो को जमानत, SC ने सजा पर लगाई रोक✦Bihar Crime : मार्च में उठनी थी बेटी की डोली, लेकिन उससे पहले गोपालगंज में उठी अर्थी! घर के पास दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या✦एक जमीन पर कई लोग उठा रहे थे खाद का फायदा? अब QR कोड से खुलेगा पूरा खेल, बिहार में बदली व्यवस्था✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की हल्दी-कलश की रस्म, यूपी से नदवां पहुंचे BJP विधायक, पोते के साथ तस्वीरें आई सामने ✦के-लाईसेंस के नाम पर अवैध धंधा ! भोजपुर में बालू के अवैध खेल में खनन विभाग के अधिकारी शामिल, फर्जी चालान की बार-बार शिकायत पर जांच नहीं, अफसरों को नौकरी का भी डर नहीं ? ✦गोधरा कांड में उम्रकैद काट रहे इरफान पाडो को जमानत, SC ने सजा पर लगाई रोक✦Bihar Crime : मार्च में उठनी थी बेटी की डोली, लेकिन उससे पहले गोपालगंज में उठी अर्थी! घर के पास दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

एक जमीन पर कई लोग उठा रहे थे खाद का फायदा? अब QR कोड से खुलेगा पूरा खेल, बिहार में बदली व्यवस्था

Bihar Farmers News: बिहार में खाद खरीदने के नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है। अब किसानों को QR कोड के जरिए खाद की बुकिंग करनी होगी और आवेदन से लेकर मंजूरी तक ऑनलाइन निगरानी होगी। खास बात यह है कि एक ही जमीन पर कई किसानों के दावे होने पर डिजिटल..

एक जमीन पर कई लोग उठा रहे थे खाद का फायदा? अब QR कोड से खुलेगा पूरा खेल, बिहार में बदली व्यवस्था
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Farmers News: बिहार में किसानों को खाद लेने के लिए अब नई व्यवस्था से गुजरना होगा. उर्वरक वितरण में गड़बड़ी रोकने और वास्तविक किसानों तक खाद पहुंचाने के लिए कृषि विभाग ने निगरानी सख्त कर दी है. अब खाद की बुकिंग से लेकर आवेदन की मंजूरी और वितरण तक की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी. इसके लिए एफएफएस (FFS) प्रणाली लागू की गई है, जिसके तहत किसान QR कोड के जरिए खाद की बुकिंग कर सकेंगे.


नई व्यवस्था में एक ही जमीन के सर्वे नंबर पर कई किसानों की ओर से खाद के लिए आवेदन किए जाने पर विभाग डिजिटल तरीके से जांच करेगा. अगर एक जमीन पर कई दावेदार सामने आते हैं तो उनके आवेदनों का सत्यापन विवाद समाधान ऐप के माध्यम से कराया जाएगा. जांच में सही पाए जाने के बाद ही खाद के लिए आवेदन को मंजूरी मिलेगी.


गांव स्तर तक कृषि कर्मियों की बनेगी लॉगिन आईडी

इस व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए कृषि विभाग ने गांव स्तर तक निगरानी की तैयारी शुरू कर दी है. कृषि निदेशक मुकेश कुमार लाल ने सभी जिला कृषि पदाधिकारियों को दो कार्यदिवस के भीतर प्रखंड और ग्राम स्तर पर तैनात कृषि कर्मियों की लॉगिन आईडी तैयार करने का निर्देश दिया है.


इसके तहत जिला कृषि पदाधिकारी अपने जिले के प्रखंड कृषि पदाधिकारियों की आईडी बनाएंगे. वहीं, प्रखंड कृषि पदाधिकारी अपने अधीनस्थ कृषि समन्वयकों और किसान सलाहकारों की लॉगिन आईडी तैयार कराएंगे. इससे खाद के लिए आने वाले आवेदनों की जांच गांव स्तर पर भी हो सकेगी और सत्यापन की जिम्मेदारी संबंधित कृषि कर्मियों की होगी.


QR कोड से होगी खाद की बुकिंग

कृषि विभाग के अनुसार, 2 अक्टूबर से ही उर्वरक बिक्री की निगरानी के लिए एफएफएस प्रणाली प्रभावी है. इस व्यवस्था के माध्यम से किसान खाद के लिए QR कोड से बुकिंग कर सकेंगे. साथ ही आवेदन की स्थिति और उसके सत्यापन की जानकारी भी ऑनलाइन देख सकेंगे.


विभाग ने दूसरे और तीसरे स्तर पर लंबित आवेदनों का जल्द निष्पादन करने का निर्देश दिया है, ताकि किसानों को खाद के लिए अनावश्यक इंतजार नहीं करना पड़े.


कृषि समन्वयक शिव कुमार झा ने बताया कि नई व्यवस्था लागू होने से फर्जी आवेदनों पर रोक लगाने में मदद मिलेगी. इससे एक ही जमीन पर कई दावों की पहचान हो सकेगी और वास्तविक किसानों को उनकी जरूरत के अनुसार खाद उपलब्ध कराने में पारदर्शिता आएगी.