ब्रेकिंग
के-लाईसेंस के नाम पर अवैध धंधा ! भोजपुर में बालू के अवैध खेल में खनन विभाग के अधिकारी शामिल, फर्जी चालान की बार-बार शिकायत पर जांच नहीं, अफसरों को नौकरी का भी डर नहीं ? ✦गोधरा कांड में उम्रकैद काट रहे इरफान पाडो को जमानत, SC ने सजा पर लगाई रोक✦Bihar Crime : मार्च में उठनी थी बेटी की डोली, लेकिन उससे पहले गोपालगंज में उठी अर्थी! घर के पास दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या✦शपथ लेने के बाद आरजेडी MLC ने लगाये 'जय परशुराम' के नारे, कहा..हमारी आवाज को दबाने की जो कोशिश करेगा, वह मिट्टी में मिल जाएगा✦सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बिहार के सरकारी अफसरों की मृत्यु के बाद भी जब्त होगी अवैध संपत्ति✦के-लाईसेंस के नाम पर अवैध धंधा ! भोजपुर में बालू के अवैध खेल में खनन विभाग के अधिकारी शामिल, फर्जी चालान की बार-बार शिकायत पर जांच नहीं, अफसरों को नौकरी का भी डर नहीं ? ✦गोधरा कांड में उम्रकैद काट रहे इरफान पाडो को जमानत, SC ने सजा पर लगाई रोक✦Bihar Crime : मार्च में उठनी थी बेटी की डोली, लेकिन उससे पहले गोपालगंज में उठी अर्थी! घर के पास दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या✦शपथ लेने के बाद आरजेडी MLC ने लगाये 'जय परशुराम' के नारे, कहा..हमारी आवाज को दबाने की जो कोशिश करेगा, वह मिट्टी में मिल जाएगा✦सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बिहार के सरकारी अफसरों की मृत्यु के बाद भी जब्त होगी अवैध संपत्ति

रात के अंधेरे में शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा दीदी का देवर, ग्रामीणों ने पकड़कर मंदिर में कराई शादी; वीडियो वायरल

Bihar News: बेगूसराय के डंडारी थाना क्षेत्र में रात के अंधेरे में शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसके बाद सुबह मंदिर में दोनों की शादी करा दी गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानिए पूरा मामला।

Bihar News
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
© Reporter
Mukesh Srivastava
4 मिनट

Bihar News: बेगूसराय जिले में प्रेम-प्रसंग से जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। डंडारी थाना क्षेत्र के मैसहा गांव में एक विवाहिता को कथित प्रेमी के साथ रात में मिलने के दौरान ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसके बाद दोनों को कथित तौर पर रातभर रोके रखा गया। सुबह करीब पांच बजे गांव के मंदिर में ग्रामीणों की मौजूदगी में दोनों की शादी करा दी गई। इस दौरान पहले महिला की मांग में लगा उसके पहले पति के नाम का सिंदूर पानी से धुलवाया गया और फिर युवक ने उसकी मांग में सिंदूर भर दिया। घटना के दो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।



दरअसल, मामला मैसहा पंचायत के वार्ड नंबर-4 का बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह घटना 21 नवंबर 2026 की है। जानकारी के मुताबिक, गांव निवासी रामविनय तांती की बेटी की शादी करीब छह महीने पहले लखीसराय में हुई थी। हालांकि, शादी के कुछ दिनों बाद ही वह अपने मायके लौट आई और दोबारा ससुराल जाने से इनकार कर दिया।



बताया जा रहा है कि महिला का कथित प्रेम-प्रसंग अपनी बड़ी बहन के देवर रोहित के साथ चल रहा था। रोहित लाखो गांव का रहने वाला बताया जाता है। ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि दोनों के बीच शादी से पहले से ही प्रेम संबंध था और विवाह के बाद भी उनका मिलना-जुलना जारी रहा। दोनों के बीच रिश्ते की पारिवारिक निकटता को लेकर भी गांव में चर्चा हो रही है।



स्थानीय लोगों के मुताबिक, 21 नवंबर की रात रोहित अपनी कथित प्रेमिका से मिलने मैसहा गांव पहुंचा था। इसी दौरान घर के पास दोनों को एक साथ देखकर ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसके बाद दोनों को रोककर परिजनों और गांव के लोगों को इसकी सूचना दी गई। देखते ही देखते मामला पूरे गांव में चर्चा का विषय बन गया।



अगली सुबह करीब पांच बजे दोनों को गांव के मंदिर के पास ले जाया गया, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। वीडियो में कुछ महिलाएं और बुजुर्ग महिला की मांग में पहले से लगे सिंदूर को पानी से साफ करवाते नजर आते हैं। इसके बाद युवक मंदिर के सामने महिला की मांग में सिंदूर भरता दिखाई देता है। वायरल वीडियो में महिला युवक के पैर छूती हुई भी नजर आ रही है।



इस पूरी घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोग मोबाइल फोन से वीडियो बनाते रहे। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों की ओर से शादी कराए जाने के बाद दोनों फिलहाल महिला के मायके में रह रहे हैं। युवक के परिजनों को भी गांव बुलाए जाने की बात सामने आई है।



घटना के वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि, इस पूरे मामले में सबसे महत्वपूर्ण सवाल यह है कि महिला और युवक ने अपनी स्वतंत्र सहमति से विवाह किया या ग्रामीणों के दबाव में यह शादी कराई गई। महिला की पहले से हुई शादी की कानूनी स्थिति और कथित तौर पर रातभर रोके जाने के मामले में भी स्थिति स्पष्ट होना बाकी है।



फिलहाल, इस मामले में पुलिस की आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वायरल वीडियो के आधार पर घटना की पूरी परिस्थितियों की पुष्टि भी नहीं की जा सकी है। पुलिस की जांच और संबंधित पक्षों के बयान के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता