ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

BJP सांसद छेदी पासवान बोले- रोहतास SP हैं ‘निकम्मा और निठल्ला’, गृह विभाग से करेंगे शिकायत

ROHTAS: कोचस में कल दिनदहाड़े हुए पेट्रोल पंप मालिक की हत्या के बाद सासाराम के बीजेपी सांसद छेदी पासवान भड़के हुए हैं. अपने ही सरकार के अफसरों पर सवाल उठाया हैं. सांसद यही नही

BJP सांसद छेदी पासवान बोले- रोहतास SP हैं ‘निकम्मा और निठल्ला’, गृह विभाग से करेंगे शिकायत
Manish Kumar
2 मिनट

ROHTAS: कोचस में कल दिनदहाड़े हुए पेट्रोल पंप मालिक की हत्या के बाद सासाराम के बीजेपी सांसद छेदी पासवान भड़के हुए हैं. अपने ही सरकार के अफसरों पर सवाल उठाया हैं. सांसद यही नहीं रूके उन्होंने अपने रोहतास एसपी को निकम्मा और निठल्ला बता दिया.

घटना के लिए एसपी जिम्मेवार

रोहतास के हो रही घटना को लेकर एसपी सत्यवीर सिंह को जिम्मेदार ठहराया है और कहा कि रोहतास के एसपी निकम्मे और निठल्ले हैं. जो अपने आवास से निकलने का काम नहीं करते हैं. सांसद आज मृतक के परिजनों से मिलने कोचस पहुंचे तथा कहा कि कोचस के थानाध्यक्ष और गस्ती करने वाले जमादार-सिपाही पर निलंबन की कार्रवाई कर सिर्फ 'आई-वास' किया जा रहा है. जबकि इस तरह के बड़े वारदात के लिए सीधे एसपी जिम्मेदार होते हैं और इसके लिए रोहतास के एसपी को निलंबित किया जाना चाहिए या फिर यहां से हटाना चाहिए.

ऐसा निकम्मा एसपी नहीं आया आजतक

पासवान ने कहा कि आज तक रोहतास जिला में इतना निकम्मा एसपी कभी नहीं आया था. जिला में यह पता नहीं चलता कि पुलिससिंग भी हो रही है. उन्होंने पुलिस विभाग पर नाराजगी व्यक्त की और कहा कि जब कप्तान ही निकम्मा हो तो फिर उसके टीम की हालत क्या होगी? लगातार हो रहे हत्या और लूट की वारदात से जिले की छवि खराब हो रही है. वे इसके लिए गृह विभाग को लिखेंगे तथा सरकार रोहतास एसपी पर कार्रवाई करेगी.  बता दें कि कल दिनदहाड़े कोचस बाजार में पेट्रोल पंप के कारोबारी राहुल कुमार की लूट की कोशिश के दौरान अपराधियों ने हत्या कर दी थी.   

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता