ब्रेकिंग
बिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानीबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी

Bihar News: बिहार में झरना में गिरकर कांवरिया की मौत, जलाभिषेक के लिए जा रहा था गुप्ता धाम

Bihar News: सासाराम के पनारी घाट में कैमूर पहाड़ी से निकलने वाले झरने में फिसलकर गुप्ता धाम जा रहे एक कांवरिया की मौत हो गई। मृतक भोजपुर के पिपराही गांव का निवासी था।

Bihar News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: रोहतास के सासाराम से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां बड्डी थाना क्षेत्र के पनारी घाट के पास कैमूर पहाड़ी से निकलने वाले झरने में फिसलकर एक कांवरिया की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।


मृतक की पहचान वीर बहादुर सिंह के रूप में हुई है, जो भोजपुर जिले के पिपराही गांव का निवासी था। वह गुप्ता धाम जलाभिषेक के लिए यात्रा पर निकला था। रास्ते में कैमूर पहाड़ी के झरने के पास उसका पैर फिसल गया, जिससे वह गिर पड़ा और उसे गंभीर चोटें आईं। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।


स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस और मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे और शव को झरने से बाहर निकाला गया। वीर बहादुर का शव पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेजा गया।


बताया जा रहा है कि मूसलाधार बारिश के कारण पहाड़ी झरना तेज बहाव वाला और खतरनाक हो गया था। हर वर्ष बरसात के मौसम में इस तरह की लापरवाही के चलते ऐसे हादसे होते रहते हैं।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता