ब्रेकिंग
पटना के सिनेपॉलिस सिनेमा हॉल और कोका-कोला कंपनी पर ₹85 हजार का जुर्माना, 20 रुपए की पानी की बोतल 50 में बेची थी✦Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 2 दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, 20 हजार जवान तैनात✦Bihar Weather: 18 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं✦बिहार के वैज्ञानिकों ने किया कमाल: चूहों पर कैंसर का इलाज सफल, इंसानों का इलाज भी होगा संभव?✦गंगा में अतिक्रमण को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, बिहार को 12 हफ्ते की मोहलत; यूपी समेत कई राज्यों को निर्देश✦ पटना के सिनेपॉलिस सिनेमा हॉल और कोका-कोला कंपनी पर ₹85 हजार का जुर्माना, 20 रुपए की पानी की बोतल 50 में बेची थी✦Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 2 दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, 20 हजार जवान तैनात✦Bihar Weather: 18 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं✦बिहार के वैज्ञानिकों ने किया कमाल: चूहों पर कैंसर का इलाज सफल, इंसानों का इलाज भी होगा संभव?✦गंगा में अतिक्रमण को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, बिहार को 12 हफ्ते की मोहलत; यूपी समेत कई राज्यों को निर्देश

सासाराम में जदयू जिलाध्यक्ष चुनाव में बवाल, बिंदा चंद्रवंशी के नाम की घोषणा के बाद हंगामा

सासाराम में जदयू के जिलाध्यक्ष चुनाव के दौरान बिंदा चंद्रवंशी को अध्यक्ष घोषित किए जाने पर विवाद खड़ा हो गया। पूर्व जिलाध्यक्ष अजय कुशवाहा गुट ने प्रक्रिया पर सवाल उठाए। हंगामे के बाद प्रशासन को हस्तक्षेप करना पड़ा।

बिहार न्यूज
चुनाव के दौरान हंगामा
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ROHTAS: सासाराम में रविवार को जदयू के जिलाध्यक्ष की संगठनात्मक चुनाव के दौरान हंगामा हो गया। जदयू के चुनाव प्रभारी संजय पटेल द्वारा बिंदा चंद्रवंशी जिलाध्यक्ष घोषित कर दिए जाने के बाद दूसरे पक्ष ने जमकर हंगामा किया। हंगामा को देखते हुए जिला प्रशासन को हस्तक्षेप करना पड़ा। एसडीएम डॉ. नेहा कुमारी दलबल के साथ सासाराम के पटेल धर्मशाला स्थित पार्टी के निर्वाचन स्थल पहुंची और काफी मशक्कत के बाद दोनों पक्ष को शांत कराया।


 बता दें कि विधानसभा चुनाव के समय पार्टी छोड़कर गए और चुनाव के समय निष्क्रिय लोग अब पुण: पार्टी में महत्वपूर्ण पद चाह रहे हैं। ऐसे में दूसरा पक्ष पूर्व जिलाध्यक्ष अजय कुशवाहा के नेतृत्व में हंगामा शुरू हो गया। इन लोगों का कहना है कि निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा जिलाध्यक्ष के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को नामांकन फार्म ही नहीं दिया गया। जबकि निर्वाचन पदाधिकारी जदयू नेता संजय पटेल ने कार्यकारी जिलाध्यक्ष विंदा चंद्रवंशी को जिलाध्यक्ष निर्वाचन कर दिया। जिसको लेकर पूर्व जिलाध्यक्ष अजय कुशवाहा के लोग हंगामा करने लगे। 


नए निर्वाचित जिलाध्यक्ष विंदा चंद्रवंशी का कहना है कि वह पार्टी के पुराने कार्यकर्ता हैं तथा पूरे प्रक्रिया के बाद उन्हें निर्वाचित किया गया है। जबकि पूर्व जिलाध्यक्ष अजय कुशवाहा का कहना है कि निर्वाचन के दौरान जो प्रक्रिया है, उसे नहीं अपनाई गई। वहीं सिविल एसडीएम डॉ. नेहा कुमारी का कहना है कि यह पार्टी का अंदरूनी चुनाव प्रक्रिया है। इसमें प्रशासनिक स्तर से हस्तक्षेप नहीं हो सकता है। लेकिन अगर विधि व्यवस्था गड़बडराई तो यह उनके जवाब देही है।


टैग्स