ब्रेकिंग
पटना के सिनेपॉलिस सिनेमा हॉल और कोका-कोला कंपनी पर ₹85 हजार का जुर्माना, 20 रुपए की पानी की बोतल 50 में बेची थी✦Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 2 दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, 20 हजार जवान तैनात✦Bihar Weather: 18 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं✦बिहार के वैज्ञानिकों ने किया कमाल: चूहों पर कैंसर का इलाज सफल, इंसानों का इलाज भी होगा संभव?✦गंगा में अतिक्रमण को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, बिहार को 12 हफ्ते की मोहलत; यूपी समेत कई राज्यों को निर्देश✦ पटना के सिनेपॉलिस सिनेमा हॉल और कोका-कोला कंपनी पर ₹85 हजार का जुर्माना, 20 रुपए की पानी की बोतल 50 में बेची थी✦Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 2 दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, 20 हजार जवान तैनात✦Bihar Weather: 18 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं✦बिहार के वैज्ञानिकों ने किया कमाल: चूहों पर कैंसर का इलाज सफल, इंसानों का इलाज भी होगा संभव?✦गंगा में अतिक्रमण को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, बिहार को 12 हफ्ते की मोहलत; यूपी समेत कई राज्यों को निर्देश

सहरसा में मोटरसाइकिल चोर गिरोह का खुलासा, 8 चोरी की बाइक के साथ 5 शातिर गिरफ्तार

सहरसा में पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की आठ बाइक बरामद हुईं, जबकि मुख्य आरोपी के घर से एक देशी कट्टा भी मिला है।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: सहरसा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की 8 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।  वहीं, मुख्य आरोपी के घर से तलाशी के दौरान एक देशी कट्टा भी मिला है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और चोरी की घटनाओं के बारे में जानकारी जुटा रही है।


सहरसा जिले में लगातार हो रही मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए पुलिस अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। जांच के क्रम में पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।


गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ और उनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की आठ मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। इसके अलावा गिरोह के मुख्य आरोपी के घर की तलाशी लेने पर पुलिस को एक देशी कट्टा भी मिला।


बाइक और हथियार की बरामदगी के बाद पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से लगातार पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गिरोह के सदस्य किन-किन इलाकों में बाइक चोरी करते थे और चोरी की मोटरसाइकिलों को कहां खपाया जाता था।



पुलिस गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है। बरामद आठों मोटरसाइकिलों के संबंध में संबंधित थानों में दर्ज मामलों का सत्यापन कराया जा रहा है। साथ ही गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। मामले में पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता