ब्रेकिंग
बिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानीबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी

Bihar News: सासाराम में बाबा साहब की पोस्टर फाड़े जाने पर बवाल, सड़क जाम

Bihar News: सासाराम के चेनारी थाना क्षेत्र के तेलारी गांव में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की पोस्टर फाड़े जाने के बाद विवाद हो गया है। यह पोस्टर 14 अप्रैल को उनकी जयंती के अवसर पर लगाया गया था, जिसे बीती रात किसी असामाजिक तत्व ने फाड़ दिया।

सासाराम, चेनारी, तेलारी गांव, बाबा साहब, डॉ. भीमराव अंबेडकर, पोस्टर विवाद, सामाजिक तनाव, सड़क जाम, पुलिस हस्तक्षेप, हीरा राम, एसडीपीओ दिलीप कुमार, अंबेडकर जयंती, असामाजिक तत्व  English Keywords: Sasar
प्रतीकात्मक तस्वीर
© Google
Nitish Kumar
Nitish Kumar
2 मिनट

Bihar News: सासाराम से बड़ी खबर आ रही  है, जहां चेनारी थाना क्षेत्र के तेलारी गांव में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की पोस्टर फाड़े जाने के बाद विवाद खड़ा हो गया। यह पोस्टर दो दिन पहले, 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के अवसर पर लगाया गया था। बताया जा रहा है कि बीती रात कुछ असामाजिक तत्वों ने सड़क किनारे लगे इस पोस्टर को फाड़ दिया।       


घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। नाराज़ ग्रामीणों ने चेनारी से कुदरा जाने वाली मुख्य सड़क को जाम कर दिया। कई लोग सड़क पर ही बैठकर प्रदर्शन करने लगे।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सासाराम के सदर एसडीपीओ दिलीप कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर शांत किया। और एसडीपीओ ने आश्वासन दिया कि दोषियों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।


स्थानीय लोगों का कहना है कि बाबा साहब जैसे महापुरुष के अपमान को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। स्थानीय लोगों के ने कहा कि "हम लोग हर साल बाबा साहब की जयंती पर पोस्टर लगाते हैं। लेकिन इस बार जिस तरह से पोस्टर फाड़ा गया, उससे हम सब बहुत दुखी हैं। हम चाहते हैं कि पुलिस दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे।” फिलहाल पुलिस के हस्तक्षेप से मामला शांत हो गया है और जाम हटा लिया गया है, लेकिन गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।