ब्रेकिंग
पटना में छठ का प्रसाद बनाते समय लगी आग, 8 लोग PMCH में भर्ती, व्रती ने नहीं दिया सुबह का अर्घ्य✦समस्तीपुर में छठ घाट पर पिस्टल लहराने के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 देसी पिस्तौल और 3 कारतूस बरामद✦बिहार बोर्ड में IAS अध्यक्ष के बाद अब उपाध्यक्ष भी आईएएस अफसर, जारी हुई अधिसूचना...✦सहरसा में टेंट हाउस के घर और गोदाम में लगी आग, एक करोड़ से अधिक का नुकसान✦छठ की खुशियां मातम में बदलीं: स्टील के ग्लास से ढककर फोड़ रहा था बम, ब्लास्ट में 13 साल के आयुष की मौत✦पटना में छठ का प्रसाद बनाते समय लगी आग, 8 लोग PMCH में भर्ती, व्रती ने नहीं दिया सुबह का अर्घ्य✦समस्तीपुर में छठ घाट पर पिस्टल लहराने के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 देसी पिस्तौल और 3 कारतूस बरामद✦बिहार बोर्ड में IAS अध्यक्ष के बाद अब उपाध्यक्ष भी आईएएस अफसर, जारी हुई अधिसूचना...✦सहरसा में टेंट हाउस के घर और गोदाम में लगी आग, एक करोड़ से अधिक का नुकसान✦छठ की खुशियां मातम में बदलीं: स्टील के ग्लास से ढककर फोड़ रहा था बम, ब्लास्ट में 13 साल के आयुष की मौत

सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, नए साल में इस विभाग में होगी बहाली

PATNA : बिहार में सरकारी नौकरी के चाह रखने वाले कैंडिडेट के लिए नया साल खुशखबरी लेकर आया है. आने वाले नए साल 2022 में बिहार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में कुल 291 पदों पर बहाली की खब

सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, नए साल में इस विभाग में होगी बहाली
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में सरकारी नौकरी के चाह रखने वाले कैंडिडेट के लिए नया साल खुशखबरी लेकर आया है. आने वाले नए साल 2022 में बिहार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में कुल 291 पदों पर बहाली की खबर सामने आ रही है. 


बता दें  CM नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को पूरी हुई, कैबिनेट की बैठक में विभाग के तहत होने वाली इन बहाली के लिए नए पद सृजित करने के एजेंडे पर मुहर लगा दी गई. जहां कैबिनेट की बैठक में विभाग के तहत आने वाले नेचर सफारी, राजगीर के स्थायी और सुचारू संचालन के लिए कई तरह के कोटि के कुल 38 पदों के सृजन की स्वीकृति और विभिन्न कोटि के कुल 35 वाहनों के क्रय की अनुमिति दी है.


विभाग के तहत आने वाले ईको पर्यटन के विकास के निमित्त ईको पर्यटन संभाग की स्थापना और इस संभाग के लिए विभिन्न कोटि के कुल 224 पदों के सृजन की मंजूरी दी गई है. इसके अलावे नीतीश कुमार सरकार के इस विभाग ने राजगीर जू सफारी के स्थायी और सुचारू संचालन के लिए विभिन्न कोटि के कुल 29 अतिरिक्त पदों के सृजन की अनुमति दी गई है.

टैग्स