ब्रेकिंग
MLC चुनाव से पहले जन सुराज के प्रत्याशी पर FIR, मुजफ्फरपुर में साइलेंस पीरियड के दौरान ONLINE प्रचार करने का आरोप✦वैशाली में कंबल गोदाम से 210 कार्टन विदेशी शराब बरामद, MLC चुनाव से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई✦छत्तीसगढ़ में दर्दनाक बस हादसा, 6 यात्रियों की मौत 40 घायल, ब्रेक फेल होने की आशंका✦मोतिहारी में बाइक पर लिफ्ट देना पड़ा महंगा, पत्नी पर गंदा मजाक करने पर कैंची से हमला✦तिब्बत में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, 173 किलोमीटर गहराई में था केंद्र,ग्लेशियर पिघलने से बढ़ी चिंता✦MLC चुनाव से पहले जन सुराज के प्रत्याशी पर FIR, मुजफ्फरपुर में साइलेंस पीरियड के दौरान ONLINE प्रचार करने का आरोप✦वैशाली में कंबल गोदाम से 210 कार्टन विदेशी शराब बरामद, MLC चुनाव से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई✦छत्तीसगढ़ में दर्दनाक बस हादसा, 6 यात्रियों की मौत 40 घायल, ब्रेक फेल होने की आशंका✦मोतिहारी में बाइक पर लिफ्ट देना पड़ा महंगा, पत्नी पर गंदा मजाक करने पर कैंची से हमला✦तिब्बत में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, 173 किलोमीटर गहराई में था केंद्र,ग्लेशियर पिघलने से बढ़ी चिंता

सरस्वती पूजा में बेधड़क बजे भोजपुरी गाने, मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने लगाये ठुमके

BETTIAH : बेतिया में सरस्वती पूजा के मौके पर सरकारी मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं का भोजपुरी गानों पर नाचते हुए वीडियो बहुत तेजी से वायरल होता जा रहा है. वीडियो में साफ़ तौर पर देख

सरस्वती पूजा में बेधड़क बजे भोजपुरी गाने, मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने लगाये ठुमके
First Bihar
2 मिनट

BETTIAH : बेतिया में सरस्वती पूजा के मौके पर सरकारी मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं का भोजपुरी गानों पर नाचते हुए वीडियो बहुत तेजी से वायरल होता जा रहा है. वीडियो में साफ़ तौर पर देखा जा सकता है कि एक तरफ माता सरस्वती की प्रतिमा विराजमान है तो वहीं दूसरी तरफ छात्र-छात्राएं बॉलीवुड और भोजपुरी गानों पर थिरकती दिखाई दे रहे हैं. वहीं कॉलेज में जमा भीड़ उसका आनंद उठा रही है. 


मिली जानकारी के अनुसार, पश्चिम चंपारण के बेतिया स्थित एक सरकारी मेडिकल कॉलेज में छात्रों द्वारा सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया था. पूजा की रात में मस्ती का भी पूरा इंतजाम था. DJ की साउंड पर बेधड़क भोजपुरी और बॉलीवुड गाने बजाये जा रहे थे. इन गानों पर लड़कियां डांस भी कर रही थी. 


गौरतलब है कि जगह-जगह हुए सरस्वती पूजा आयोजन के दौरान छात्र-छात्राओं का डांस करते कई वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. कई जगहों पर अश्लील गाने भी बजे और कई कई जगहों पर बार-बालाओं के ठुमके भी लगवाए गए हैं.