ब्रेकिंग
Bihar News : नीतीश के आप्त सचिव प्रमोद कुमार को सरकार ने सौंपी नई जिम्मेदारी, बिहार बोर्ड में IAS अरविंद कुमार की नियुक्ति✦पटना में छठ का प्रसाद बनाते समय लगी आग, 8 लोग PMCH में भर्ती, व्रती ने नहीं दिया सुबह का अर्घ्य✦समस्तीपुर में छठ घाट पर पिस्टल लहराने के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 देसी पिस्तौल और 3 कारतूस बरामद✦बिहार बोर्ड में IAS अध्यक्ष के बाद अब उपाध्यक्ष भी आईएएस अफसर, जारी हुई अधिसूचना...✦सहरसा में टेंट हाउस के घर और गोदाम में लगी आग, एक करोड़ से अधिक का नुकसान✦Bihar News : नीतीश के आप्त सचिव प्रमोद कुमार को सरकार ने सौंपी नई जिम्मेदारी, बिहार बोर्ड में IAS अरविंद कुमार की नियुक्ति✦पटना में छठ का प्रसाद बनाते समय लगी आग, 8 लोग PMCH में भर्ती, व्रती ने नहीं दिया सुबह का अर्घ्य✦समस्तीपुर में छठ घाट पर पिस्टल लहराने के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 देसी पिस्तौल और 3 कारतूस बरामद✦बिहार बोर्ड में IAS अध्यक्ष के बाद अब उपाध्यक्ष भी आईएएस अफसर, जारी हुई अधिसूचना...✦सहरसा में टेंट हाउस के घर और गोदाम में लगी आग, एक करोड़ से अधिक का नुकसान

सारण SSP ने की बड़ी कार्रवाई, अपर थानाध्यक्ष सुनील कुमार को किया सस्पेंड

"सारण जिला के डेरनी थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक सुनील कुमार को कर्तव्य लापरवाही के आरोप में सारण एसएसपी डॉ. कुमार आशीष ने निलंबित किया। प्रभार न सौंपने पर नोटिस भी जारी किया गया।"

बिहार
एक्शन में एसएसपी
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SARAN: बिहार के सारण जिले के डेरनी थाने में तैनात पुलिस अवर निरीक्षक सुनील कुमार पर बड़ी कार्रवाई की गयी है। सारण एसएसपी कुमार आशीष ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में वरीय पुलिस अधीक्षक ने यह कार्रवाई की है।


पुलिस सूत्रों की माने तो शनिवार जलालपुर थाने में पदस्थापना के बाद सुनील कुमार का तबादला डेरनी थाना के अपर पुलिस थाना प्रभारी के रूप में किया गया था, लेकिन उन्होंने प्रभार नहीं सौंपा था। हालांकि वह इसे सौंपने के लिए विगत 20 अगस्त को ही निकले थे, लेकिन शुक्रवार, 29 अगस्त तक जलालपुर थाना में उपस्थित होकर अपना प्रभार नहीं सौंपने के कारण उन्हें निलंबित कर दिया गया। 


सूत्रों ने बताया कि उनसे मोबाइल पर बात करने की कोशिश की गई, लेकिन मोबाइल बंद रहने की वजह से बात नहीं होने की सूचना वरीय पुलिस अधीक्षक को मिली, जिसके बाद एसएसपी डॉ. कुमार आशीष ने कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित करने के साथ ही कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन के अंदर जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है।