ब्रेकिंग
BRICS में नहीं बुलाए जाने पर तेजस्वी ने सम्राट पर कसा तंज, बिहार के सांसदों और केंद्रीय मंत्रियों को बताया USELESS ‘डॉक्टर को बुलाइए’… नर्स ने फटकारा, मरीज की मौत के बाद SKMCH के ICU में हंगामाPM Kisan 24th Installment: कब आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानिए क्या है नया अपडेटकोलकाता से वाराणसी की यात्रा पर निकला राजमहल गंगा क्रूज भागलपुर में फंसा, ट्रेन से पटना भेजे गये सैलानी अब कन्फर्म टिकट का झंझट खत्म! दीपावली-छठ पर दिल्ली से सीधे बिहार के लिए कैब सर्विस शुरू, जानिए किरायाBRICS में नहीं बुलाए जाने पर तेजस्वी ने सम्राट पर कसा तंज, बिहार के सांसदों और केंद्रीय मंत्रियों को बताया USELESS ‘डॉक्टर को बुलाइए’… नर्स ने फटकारा, मरीज की मौत के बाद SKMCH के ICU में हंगामाPM Kisan 24th Installment: कब आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानिए क्या है नया अपडेटकोलकाता से वाराणसी की यात्रा पर निकला राजमहल गंगा क्रूज भागलपुर में फंसा, ट्रेन से पटना भेजे गये सैलानी अब कन्फर्म टिकट का झंझट खत्म! दीपावली-छठ पर दिल्ली से सीधे बिहार के लिए कैब सर्विस शुरू, जानिए किराया

BIHAR POLICE : 4 महीने से काम छोड़ मस्ती में मग्न थे पुलिसकर्मी, SP की भी नहीं मान रहे थे बात; अब हुआ बड़ा एक्शन

BIHAR POLICE : सारण एसपी ने जिले के 11 पुलिस पदाधिकारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. इन सभी पदाधिकारियों पर काम में लापरवाही बरतने का आरोप है

BIHAR POLICE
सारण एसपी का एक्शन
© SOCIAL MEDIA
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BIHAR POLICE : बिहार के सारण पुलिस विभाग में पदाधिकारियों पर एक्शन से हड़कंप मच गया है। एसपी ने 11 पुलिस पदाधिकारियों पर कार्रवाई की है। इन पदाधिकारियों पर काम में लापरवाही बरतने के साथ-साथ कई आरोप हैं। अब एसपी ने इन सभी के वेतन पर रोक लगा दी है। इसके बाद हर तरफ एसपी के इस एक्शन लिया जाएगा। 


जानकारी के अनुसार, सारण एसपी कार्यालय की ओर से प्रेस रिलीज जारी किया गया है। इसमें बताया गया है कि एसपी ने अपराध गोष्ठी में कार्यों की समीक्षा की थी। इस दौरान पाया गया कि अंचल पुलिस निरीक्षक एवं पर्यवेक्षी पदाधिकारी ने कई केस में न्यायलय में अंतिम प्रतिवेदन समर्पित नहीं किया। साल 2024 के सितम्बर से दिसंबर तक लापरवाही बरती गयी थी। 


इस तरह की लापरवाही सामने आने के बाद एसपी ने कई बैठक में इसको सुधारने का निर्देश दिया। इसके बावजूद पदाधिकारियों के द्वारा अमल नहीं किया गया। एक नहीं बल्कि 11 ऐसे पुलिस पदाधिकारियों द्वारा कार्य लापरवाही बरती गयी। इसके बाद एसपी ने कार्रवाई करते हुए इन सभी पदाधिकारियों पर वेतन पर रोक लगा दिया है। 


जिन लोगों पर एक्शन हुआ है उस लिस्ट में नगर थानाध्यक्ष संजीव कुमार, मुफस्सिल पर्यवेक्षी पदाधिकारी कृपा सागर, भगवान बाजार थानाध्यक्ष सुभाष कुमार, अंचल पुलिस निरीक्षक किरण शंकर, एकमा अंचल पुलिस निरीक्षक विरेन्द्र कुमार सिंह, मुफस्सिल पुलिस अंचल निरीक्षक अशोक कुमार का नाम शामिल है। इसके  अलावे मढ़ौरा अंचल पुलिस निरीक्षक राकेश कुमार सिंह, मशरक अंचल पुलिस निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, सोनपुर अंचल पुलिस निरीक्षक इन्द्रजीत कुमार, सोनपुर थाना पर्यवेक्षी पदाधिकारी उज्ज्वल कुमार और मढ़ौरा थाना पर्यवेक्षी पदाधिकारी विपिन कुमार का नाम शामिल हैं।