ब्रेकिंग
थानेदार समेत 7 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, शराब मामले में SP का बड़ा एक्शन✦बेगूसराय में लड़का-लड़की को बात करते पकड़ा, लोगों ने जबरन कराई शादी! मांग में डलवाया सिंदूर, वीडियो वायरल✦ट्रैफिक चालान नहीं भरा तो बढ़ेगी परेशानी, PUC से लेकर गाड़ी के रजिस्ट्रेशन तक पर लगेगी रोक; सुप्रीम कोर्ट ने दिए सख्त निर्देश✦बंद घर की खिड़की तोड़कर चोरी की कोशिश नाकाम, पुलिस ने चार आरोपियों को दबोचा✦रांची की लड़की को दलालों ने दुबई में बनाया बंधक, पिता ने विदेश मंत्रालय से लगाई गुहार, कहा.. ‘हुजूर! मेरी बेटी को बचा लीजिए’✦थानेदार समेत 7 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, शराब मामले में SP का बड़ा एक्शन✦बेगूसराय में लड़का-लड़की को बात करते पकड़ा, लोगों ने जबरन कराई शादी! मांग में डलवाया सिंदूर, वीडियो वायरल✦ट्रैफिक चालान नहीं भरा तो बढ़ेगी परेशानी, PUC से लेकर गाड़ी के रजिस्ट्रेशन तक पर लगेगी रोक; सुप्रीम कोर्ट ने दिए सख्त निर्देश✦बंद घर की खिड़की तोड़कर चोरी की कोशिश नाकाम, पुलिस ने चार आरोपियों को दबोचा✦रांची की लड़की को दलालों ने दुबई में बनाया बंधक, पिता ने विदेश मंत्रालय से लगाई गुहार, कहा.. ‘हुजूर! मेरी बेटी को बचा लीजिए’

आर्केस्ट्रा की आड़ में चल रहा था गंदा खेल... पुलिस की छापेमारी में दो नाबालिग मुक्त, संचालिका गिरफ्तार

Bihar Crime News: सारण के जनता बाजार में पुलिस ने आर्केस्ट्रा से जुड़ी कार्रवाई करते हुए दो नाबालिग युवतियों को मुक्त कराया है. पुलिस के मुताबिक, दोनों से कथित तौर पर जबरन नृत्य कराया जा रहा था. मामले में आर्केस्ट्रा संचालिका को गिरफ्तार कर...

आर्केस्ट्रा की आड़ में चल रहा था गंदा खेल... पुलिस की छापेमारी में दो नाबालिग मुक्त, संचालिका गिरफ्तार
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar Crime News: सारण के जनता बाजार में पुलिस ने आर्केस्ट्रा के दो ठिकानों पर छापेमारी कर दो नाबालिग युवतियों को मुक्त कराया है. पुलिस ने इस मामले में आर्केस्ट्रा संचालिका को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, दोनों नाबालिग युवतियों से कथित तौर पर जबरन नृत्य कराया जा रहा था और उन्हें प्रताड़ित भी किया जाता था.


जनता बाजार थाना क्षेत्र में पुलिस को आर्केस्ट्रा में नाबालिग युवतियों से काम कराने की सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने जनता बाजार में संचालित खुशबू आर्केस्ट्रा और सुप्रिया आर्केस्ट्रा के ठिकानों पर छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने दोनों नाबालिग युवतियों को बरामद कर अपनी सुरक्षा में ले लिया.


पुलिस के मुताबिक, मुक्त कराई गई दोनों युवतियों में एक बिहार की रहने वाली है, जबकि दूसरी पश्चिम बंगाल की रहने वाली बताई गई है. दोनों से पूछताछ कर पुलिस उनके यहां पहुंचने और आर्केस्ट्रा में काम कराने से जुड़ी जानकारी जुटा रही है.


मामले में गिरफ्तार आर्केस्ट्रा संचालिका की पहचान पश्चिम बंगाल के दिनाजपुर जिले के रायगंज निवासी कुसुम बर्मन के रूप में हुई है. पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. मामले में नाबालिग युवतियों के साथ किए गए व्यवहार और उन्हें आर्केस्ट्रा में किस तरह काम कराया जा रहा था, इसकी भी जांच की जा रही है.


पुलिस ने दोनों नाबालिग युवतियों को सुरक्षित बरामद करने के बाद मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. युवतियों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस इस मामले से जुड़े अन्य लोगों और पूरे घटनाक्रम की भी जांच कर रही है.