ब्रेकिंग
Bihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाब

Bihar News: तेज रफ्तार स्कूल वैन ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, हादसे में युवक की मौत; परिजनों ने किया भारी बवाल

Bihar News: बिहार के छपरा में स्कूली मैजिक वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी. युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई. नाराज परिजनों ने जमकर बवाल किया.

Bihar News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: छपरा में एक बार फिर से तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जहां तेज रफ्तार स्कूल वैन ने एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार बुरी तरह से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना मुफस्सिल थाना के लाल बाजार की है।


इस घटना से नाराज लोगों ने छपरा सदर अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया और उसके बाद वहां काफी स्थिति उग्र हो गई। छपरा सदर अस्पताल कुछ समय के लिए रणभूमि में तब्दील हो गया। स्थानीय लोगों ने मौत की खबर सुनते ही अस्पताल परिसर में तोड़फोड़ शुरू कर दिया। पुलिस प्रशासन ने पहुंच कर सभी को समझा बूझकर शांत कराया। 


मृतक अरविन्द कुमार मोहद्दीपुर का निवासी था। मुफस्सिल थाना प्रभारी मनोज कुमार प्रभाकर ने बताया कि दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयासरत है। 

रिपोर्ट- रमेंद्र कुमार सिंह, छपरा