ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

NDA प्रत्याशी के लिए वोट मांगने छपरा पहुंचे सीएम योगी, महागठबंधन पर जमकर बोला हमला

ग़रखा विधानसभा के बसंत महाविद्यालय मैदान में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एनडीए समर्थित उम्मीदवार सीमांत मृणाल के समर्थन में जनसभा की। योगी ने अपने अंदाज़ में विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि इंडी गठबंधन के “तीन बंदर” न सुनते हैं, न देखते हैं..

बिहार
बिहार विधानसभा चुनाव 2025
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

CHAPRA: ग़रखा विधानसभा क्षेत्र के बसंत महाविद्यालय के मैदान में आज लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के एनडीए समर्थित प्रत्याशी सीमांत मृणाल के समर्थन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विशाल जनसभा को संबोधित किया। 


सभा में उमड़ी भारी भीड़ को देखते हुए योगी आदित्यनाथ ने अपने चिर-परिचित अंदाज़ में विपक्ष पर तीखा प्रहार किया। कहा कि “जैसे महात्मा गांधी के तीन बंदर थे। एक सुनता नहीं, दूसरा देखता नहीं और तीसरा बोलता नहीं। वैसे ही इंडी गठबंधन के भी तीन बंदर हैं। अप्पू, गप्पू और सप्पू। एक अच्छे से देख नहीं सकता, दूसरा अच्छा बोल नहीं सकता और तीसरा अच्छा होने नहीं देता।”


योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि इंडी गठबंधन के नेताओं को जनता के विकास और अच्छे कार्य देखकर “पेट में दर्द” होने लगता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि बिहार में विकास और सुशासन की सरकार को मजबूत करने के लिए एनडीए प्रत्याशी सीमांत मृणाल को भारी मतों से विजयी बनाएं।

REPORT: PAWAN SINGH-SARAN

टैग्स