ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति

Bihar News: दो बेटियों के साथ महिला ने ट्रेन के आगे लगाई छलांग, बिहार के इस स्टेशन पर मच गया हड़कंप

Bihar News: बिहार के छपरा कचहरी स्टेशन पर एक महिला ने अपनी दो बेटियों के साथ जान देने की कोशिश की है. इस घटना के बाद स्टेशन पर काफी देर तक अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही.

Bihar News
बाल-बाल बची जान
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के छपरा कचहरी स्टेशन पर उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल हो गया जब एक महिला अपनी दो बेटियों के साथ ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। इस घटना बाद स्टेशन पर मौजूद लोगों और रेल पुलिस के जवानों में हड़कंप मच गया।


महिला की पहचान तरैया थाना क्षेत्र के गलिमापुर निवासी रूबी देवी और उसकी दो बेटियों पल्लवी कुमारी एवं पलक कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला अपनी दोनों बेटियों के साथ स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर बैठी थी। इसी दौरान वह अपनी बेटियों के साथ इंजन के सामने जा पहुंची और खुदकुशी की कोशिश करने लगी।


इस घटना के बाद स्टेशन पर मौजूद लोगों ने तुरंत रेल पुलिस को इसकी जानकारी दी। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची आरपीएफ जवानों ने रेल यात्रियों की मदद से महिला और उसकी दोनों बेटियों को सकुशल बचा लिया और तीनों को अपने साथ ले गई।


सारण एसएसपी डॉ कुमार आशीष के निर्देश पर नगर थाने की पुलिस दलबल के साथ कचहरी स्टेशन पहुंची और महिला को उसकी दोनों बेटियों के साथ नगर थाना लेकर चली गई। फिलहाल पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है और पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर किस वजह से उसने इतना बड़ा आत्मघाती कदम उठा लिया।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता