ब्रेकिंग
WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!✦WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!

छपरा में विजय सिन्हा का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम, डिप्टी सीएम ने सुनी लोगों की समस्याएं

Bihar News: छपरा में उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा के नेतृत्व में भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नागरिकों ने अपनी समस्याएं रखीं और अधिकारियों ने समाधान के लिए दिशा-निर्देश दिए।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: छपरा के भिखारी ठाकुर प्रेक्षा गृह में उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा के नेतृत्व में भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी तथा आम नागरिक उपस्थित रहे। 


कार्यक्रम की शुरुआत उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने दीप प्रज्ज्वलित कर की, जिसके बाद उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए भूमि सुधार से जुड़े मुद्दों पर सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयासरत है और भूमि संबंधी लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाएगा।


संवाद कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री ने उपस्थित नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग पारदर्शिता और तेजी के साथ कार्य करे ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। 


इस मौके पर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के प्रधान सचिव सीके अनिल, विशेष कार्य पदाधिकारी चंद्रिमा अत्री, सारण के जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव, एसएसपी विनीत कुमार, भू अर्जन निदेशालय के निदेशक कमलेश कुमार सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।


इसके अतिरिक्त अपर सचिव आजीव वत्सराज, उप निदेशक मोना झा, विशेष कार्य पदाधिकारी मणि भूषण किशोर, सुधा रानी, सोनी कुमारी, नवाजिश अख्तर, उप सचिव डॉ सुनील कुमार, संजय कुमार सिंह, सहायक निदेशक सुधांशु शेखर, सुमित कुमार आनंद तथा अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। जनसंवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आम लोगों की भागीदारी देखने को मिली, जिन्होंने अपनी समस्याएं रखीं और समाधान की उम्मीद जताई।

रिपोर्ट- पवन कुमार सिंह, छपरा

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता