ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

छपरा में बच्चे की मौत पर बवाल: सड़क जाम हंगामा कर रहे लोगों ने पुलिस पर किया पथराव, बचाव में करनी पड़ी हवाई फायरिंग

आपको कोई नहीं मारेगा..जब वो रूके तो कॉलर पकड़कर कहने लगा कि तू मरबे गोली..पुलिस कर्मी ने कहा..नहीं भईया..इसके बावजूद लोग उन्हें पीटने लगे तभी आत्मरक्षा में पुलिस कर्मी को हवाई फायरिंग करनी पड़ गयी।

BIHAR POLICE
पुलिस पर पथराव
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

CHAPRA: छपरा में 7 साल के बच्चे की मौत सड़क हादसे में हो गयी। जब आदित्य कोचिंग से घर लौट रहा था तभी ट्रक ने रौंद दिया और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। घटना अमनौर थाना क्षेत्र के मनोरपुर जकड़ी गांव की है। मृतक केवारी कलां गांव का रहने वाला था। बुधवार को सड़क हादसे में बच्चे की मौत के बाद ग्रामीणों का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा। 


घटना से गुस्साएं लोगों ने जलालपुर-खैरा मार्ग पर शव को रखकर जाम कर दिया और पुलिस और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। जिसके कारण आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया। सड़कों पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गयी। इसकी सूचना मिलते ही आक्रोशित लोगों को शांत कराने के लिए पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो स्थिति और बिगड़ गई। 


स्थानीय लोग पुलिस से ही भिड़ गये और पुलिस टीम पर पथराव करने लगे। लोगों की भारी हुजूम को देख पुलिस कर्मी जान बचाने के लिए भागने लगे, तभी स्थानीय युवक उनका पीछा करने लगे। कहने लगे कि हम कुछ नहीं करेंगे भाग क्यों रहे हैं? युवकों की बात पर भरोसा कर वो रुके तो उन्हें घेर लिया गया और कॉलर पकड़कर उनकी पिटाई करने लगे। यह देख आत्मरक्षा में पुलिस कर्मी ने दो राउंड फायरिंग कर दी। जिसके बाद लोगों ने उन्हें छोड़ दिया और खुद अपनी जान बचाने के लिए वहां से भागे। 


युवकों ने जब पथराव किया तब हाथ में पिस्टल लेकर पुलिस कर्मी भागने लगा। तब उनका पीछा कर रहे युवकों ने कहा कि कुछ नहीं होगा आपको कोई नहीं मारेगा..जब वो रूके तो कॉलर पकड़कर कहने लगा कि मरबे गोली..पुलिस कर्मी बोला..नहीं भईया..इसके बावजूद लोग उन्हें पीटने लगे तभी आत्मरक्षा में पुलिस कर्मी को हवाई फायरिंग करनी पड़ गयी। सोशल मीडिया पर यह वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। 


वही स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मढ़ौरा, भेल्दी, अमनौर और मकेर थाने की पुलिस को बुलाना पड़ा। मढ़ौरा के डीएसपी नरेश पासवान ने बताया कि बच्चे का शव पोस्टमॉर्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा गया है। मामले की जांच जारी है। फिलहाल इलाके में शांति का माहौल है। सुरक्षा के मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गयी है।