ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

झंझट खत्म! अब बिना लंबी लाइन के मिलेगी ट्रेन टिकट, वो भी डिस्काउंट के साथ!

सोनपुर रेल मंडल ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक नई पहल की शुरुआत की है। अब यात्री 'रहो स्मार्ट-बनाओ स्मार्ट कार्ड' के माध्यम से बिना लाइन में लगे और झंझट के टिकट प्राप्त कर सकेंगे।

sonpur rail mandal
sonpur rail mandal
© sonpur rail mandal
User1
2 मिनट

सोनपुर रेल मंडल ने यात्रियों की सुविधा के लिए एक नई पहल शुरू की है। 'रहो स्मार्ट-बनाओ स्मार्ट कार्ड' नामक इस योजना के तहत यात्रियों को ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) स्मार्ट कार्ड उपलब्ध कराए जाएंगे। इस कार्ड के जरिए यात्री बिना लाइन में लगे और बिना किसी परेशानी के टिकट ले सकेंगे।


शुक्रवार को सोनपुर रेल मंडल में इस योजना का शुभारंभ किया गया। मंडल रेल प्रबंधक विवेक भूषण सूद ने बताया कि स्मार्ट कार्ड का इस्तेमाल कर यात्री अपनी यात्रा को और भी स्मार्ट और सुविधाजनक बना सकते हैं। उन्होंने बताया कि सोनपुर मंडल के 10 प्रमुख स्टेशनों पर 28 एटीवीएम लगाए गए हैं, जिसमें बेगूसराय समेत 10 अन्य स्टेशन शामिल हैं। 


ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन स्मार्ट कार्ड धारक को किराए में 3 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट मिलती है। ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन स्मार्ट कार्ड के जरिए अनारक्षित यात्रा प्लेटफॉर्म टिकट के साथ-साथ मासिक/त्रैमासिक सीजन टिकट का भी नवीनीकरण कराया जा सकता 100 रुपये, जो शेष राशि होने पर वापस कर दिए जाते हैं। स्वचालित टिकट वेंडिंग मशीन स्मार्ट कार्ड 1 वर्ष के लिए वैध है और इसे पुनः सक्रिय किया जा सकता है।



इस अभियान के तहत, मंडल के टीटीई, बुकिंग काउंटर कर्मचारी और वाणिज्य निरीक्षक स्वचालित टिकट वेंडिंग मशीन स्मार्ट कार्ड की लोकप्रियता और बिक्री बढ़ाने के लिए समर्पित प्रयास करेंगे, ताकि अधिक से अधिक स्मार्ट कार्ड का उपयोग किया जा सके। स्वचालित टिकट वेंडिंग मशीन एक अनूठा स्मार्ट कार्ड है, जिसके साथ आप टिकट काउंटर पर जाए बिना, कतार में खड़े हुए बिना, भीड़ से परेशान हुए बिना या चिंता किए बिना स्वचालित रूप से टिकट प्राप्त कर सकते हैं। इससे यात्रियों का बहुमूल्य समय बचेगा और उन्हें कम परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।