ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

Bihar News: मासूम बेटे के साथ घर से निकली थी महिला, छोटी सी गलती और चली गई जान

Bihar News: छपरा के मकेर थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, खेत में भरे पानी के गड्ढे में डूबने से महिला की मौत। मासूम बेटे के सामने गई जान, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़।

Bihar News
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के छपरा के मकेर थाना क्षेत्र के कैतुका नंदन गांव में मंगलवार को एक हृदय विदारक घटना सामने आई। गांव की संगीता देवी की मौत खेत में भरे गहरे गड्ढे में डूबने से हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।


बताया जा रहा है कि संगीता देवी अपने 8 वर्षीय बच्चे के साथ घर से निकली थीं। घर के बगल के खेत में बाढ़ का पानी जमा था और गहरा गड्ढा बन गया था। किसी काम से वहां पहुंचीं संगीता देवी अचानक फिसलकर गहरे पानी में समा गईं। मासूम बच्चा रोता-बिलखता घर पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी।


परिजन दौड़ते हुए पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से संगीता देवी को बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मकेर थाना की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 


इस हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतका का पति पहले से ही विकलांग है और मजदूरी कर परिवार का पेट पालता था। अब मासूम बच्चा पूरी तरह से अनाथ हो गया है। गांव में मातम पसरा हुआ है और हर कोई यही कह रहा है कि किस्मत ने मासूम से मां का साया और पिता की मजबूती दोनों छीन ली।

रिपोर्ट- पवन कुमार सिंह, छपरा

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता