ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

सारण एसपी के एस्कॉर्ट गाड़ी की टक्कर से 5 साल की बच्ची की मौत, स्कूल से घर जाने के दौरान हादसा

SARAN: सारण एसपी के एस्कॉर्ट गाड़ी की टक्कर से 5 साल की बच्ची की मौत हो गयी है। बताया जाता है कि बच्ची स्कूल से पढ़कर घर जा रही थी तभी यह हादसा हुआ। मृत बच्ची की पहचान भेल्दी

सारण एसपी के एस्कॉर्ट गाड़ी की टक्कर से 5 साल की बच्ची की मौत, स्कूल से घर जाने के दौरान हादसा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SARAN: सारण एसपी के एस्कॉर्ट गाड़ी की टक्कर से 5 साल की बच्ची की मौत हो गयी है। बताया जाता है कि बच्ची स्कूल से पढ़कर घर जा रही थी तभी यह हादसा हुआ। मृत बच्ची की पहचान भेल्दी थाना क्षेत्र के पटराही खुर्द गांव निवासी मोहम्मद गुड्डू साह की 5 वर्षीय पुत्री अलीशा के रूप में हुई है। अलीशा तकेया स्कूल की छात्रा थी। स्कूल से पढ़कर वह घर जा रही थी। तभी सारण एसपी के स्कॉर्ट गाड़ी ने टक्कर मार दी। 


दुर्घटना के बाद आनन-फानन में उसे छपरा सदर अस्पताल लाया गया जहां सदर अस्पताल से पीएमसीएच रेफर किए जाने के बाद रास्ते में ही बच्ची ने दम तोड़ दिया। पिता मोहम्मद गुड्डू साह ने बताया कि एसपी के स्कॉर्ट गाड़ी की चपेट में आने से उनकी बच्ची की मौत हो गई।


हालांकि उस दौरान सदर में मौजूद भगवान बाजार थानाध्यक्ष एवं पुलिस कर्मियों के द्वारा इस घटना से अनभिज्ञता जाहिर की गई। वहीं भेल्दी थानाध्यक्ष ने बताया कि किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बच्ची की मौत हुई है। वही पटना ले जाने के दौरान रास्ते में बच्ची की मौत के बाद शव को वापस लाया गया। जहां छपरा सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।