ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में किसका दामन साफ, कौन है करोड़पति? आधे उम्मीदवारों पर केस, एक के पास 72 करोड़ की संपत्ति✦नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली आखिरी सांस; बॉलीवुड में शोक की लहर✦Bihar News: सम्राट ने पूछा- आखिर अनंत और नीरज के बीच क्या विवाद है? NDA की बैठक में मोकामा वाले मुद्दे पर मंथन✦Bihar News: बिहार में 1200 अमीनों ने किया काम बंद, जमीन मापी से जमाबंदी तक पर असर; 9 अक्टूबर को पटना में बड़ा धरना✦Bihar News: पटना में घर से दुकान-ऑफिस चलाने वालों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी, 50 हजार से ज्यादा संपत्तियां नगर निगम की रडार पर✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में किसका दामन साफ, कौन है करोड़पति? आधे उम्मीदवारों पर केस, एक के पास 72 करोड़ की संपत्ति✦नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली आखिरी सांस; बॉलीवुड में शोक की लहर✦Bihar News: सम्राट ने पूछा- आखिर अनंत और नीरज के बीच क्या विवाद है? NDA की बैठक में मोकामा वाले मुद्दे पर मंथन✦Bihar News: बिहार में 1200 अमीनों ने किया काम बंद, जमीन मापी से जमाबंदी तक पर असर; 9 अक्टूबर को पटना में बड़ा धरना✦Bihar News: पटना में घर से दुकान-ऑफिस चलाने वालों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी, 50 हजार से ज्यादा संपत्तियां नगर निगम की रडार पर

सारण में भीषण सड़क हादसा, हाइवा ने टेम्पो को मारी टक्कर; चार की दर्दनाक मौत, तीन की हालत गंभीर

सारण के सोनहो टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार हाइवा ने टेम्पो को टक्कर मार दी। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

बिहार न्यूज
परिजनों में मचा कोहराम
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SARAN/CHHAPRA: बिहार के सारण जिले में छपरा-रेवा मुख्य मार्ग पर रविवार देर शाम करीब 9 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। सोनहो टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार हाइवा ने पहले बिजली के खंभे में टक्कर मारी और फिर सड़क किनारे जा रहे एक टेम्पो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में टेम्पो सवार चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।


इलाज कराकर घर लौट रहा था परिवार

बताया जा रहा है कि टेम्पो में कुल सात लोग सवार थे। इनमें ज्यादातर एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं। सभी लोग गरखा स्थित एक निजी अस्पताल से इलाज कराकर मकेर स्थित अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सोनहो के पास तेज रफ्तार हाइवा ने टेम्पो को टक्कर मार दी।


टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेम्पो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत होने की सूचना है, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।


मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाने की कार्रवाई शुरू की। हादसे के बाद मुख्य मार्ग पर कुछ देर तक यातायात प्रभावित रहा और मौके पर अफरातफरी का माहौल बना रहा। फिलहाल पुलिस मृतकों और घायलों की पहचान करने में जुटी है। हादसे के कारणों की भी जांच की जा रही है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता