ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

सारण जहरीली शराब कांड पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, याचिकाकर्ता को हाईकोर्ट जाने को कहा

DELHI: पिछले दिनों सारण में हुए जहरीली शराब कांड को लेकर दायर की गई याचिका पर सुनवाई करने से सुप्रीम कोर्ट ने इनकार कर दिया है। दरअसल सारण जहरीली शराब कांड को लेकर सुप्रीम कोर

सारण जहरीली शराब कांड पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, याचिकाकर्ता को हाईकोर्ट जाने को कहा
Jitendra Vidyarthi
1 मिनट

DELHI: पिछले दिनों सारण में हुए जहरीली शराब कांड को लेकर दायर की गई याचिका पर सुनवाई करने से सुप्रीम कोर्ट ने इनकार कर दिया है। दरअसल सारण जहरीली शराब कांड को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई थी।


इस याचिका में जहरीली शराब कांड की जांच एसआईटी से कराए जाने और साथ ही साथ शराब कांड के पीड़ित परिजनों को आर्थिक मदद मुहैया कराए जाने की गुहार लगाई गई थी लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने आज इस मामले में सुनवाई करने से इनकार कर दिया।


सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को हाईकोर्ट जाने के लिए कहा है। सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि यह मामला पहले हाईकोर्ट के सामने जाना चाहिए। न्यायालय के अधिकार क्षेत्र को लेकर सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की सुनवाई से इनकार किया और याचिकाकर्ता को पटना हाई कोर्ट जाने का निर्देश दिया है।


टैग्स