ब्रेकिंग
बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!

सारण: तालाब से मिली सिर कटी लाश का खुलासा, वांछित अपराधी के रूप में हुई पहचान, आरोपी गिरफ्तार

छपरा के कोपा थाना क्षेत्र में तालाब से मिली सिर कटी लाश की पहचान वांछित अपराधी बृजेश यादव के रूप में हुई। पुलिस ने मुख्य आरोपी विद्यासागर यादव उर्फ बब्लू को गिरफ्तार कर लिया। हत्या बदले की भावना से की गई थी, अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

बिहार
हत्याकांड का उद्भेदन
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SARAN: 16 अगस्त को छपरा के कोपा थाना क्षेत्र के साधपुर तालाब से मिली सिर कटी लाश के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही मृतक की पहचान भी हो गई है. मृतक उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के बनकटा गांव का रहने वाला था, जिसकी पहचान बृजेश यादव के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष सारण के निर्देश पर कोपा थाना अध्यक्ष पिंटू कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था गुप्त सूचना के आधार पर मुख्य आरोपी विद्यासागर यादव उर्फ बब्लू को गिरफ्तार किया गया। वहीं गिरफ्तार आरोपी सिवान जिले के सरहरवा गांव का रहने वाला है।


वहीं जांच में पता चला कि मृतक बृजेश यादव उत्तर प्रदेश में हत्या के मामले में एक वांछित अपराधी था उस पर ₹25000 का इनाम घोषित था उत्तर प्रदेश और बिहार में उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज भी थे । गिरफ्तार आरोपी विद्यासागर यादव का अपराधिक लंबा रिकॉर्ड है दरौली असाव , जीरादेई , मरवा थानों में उस पर रंगदारी डकैती और आर्म्स एक्ट के मामले भी दर्ज है।


आरोपी से पूछताछ में पता चला कि बदले की भावना से हत्या की गई आरोपी और उसके साथियों ने मिलकर हत्या की योजना बनाई हत्या के बाद शव को तालाब में फेंक दिया। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है इस मामले के खुलासे में कोपा थाना पुलिस और जिला सूचना इकाई की  टीम ने संयुक्त रूप से काम किया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस छापामारी कर रही है।

छपरा से पवन सिंह की रिपोर्ट