ब्रेकिंग
Railway News : विक्रमशिला एक्सप्रेस में टिकट नहीं मिला तो जानिए रेलवे का नया इंतजाम! भागलपुर से दिल्ली के लिए खुली स्पेशल ट्रेन, बिना रिजर्वेशन सफर का मौका✦बिहार में हो सकता है बड़ा सियासी खेल? कांग्रेस के वरिष्ठ नेता का दावा- कहानी लिखी जा चुकी है, अब रिजल्ट का इंतजार✦‘निशांत को न जननेता बनने दिया और ना ही नेता’, आनंद मोहन ने पार्टी नेतृत्व पर फिर उठाए सवाल✦BJP विधायक मैथिली ठाकुर के पिता पर जमीन कब्जाने का आरोप, ग्रामीणों ने CO से की शिकायत✦Patna Water Metro : पटना में शुरू हुई गंगा वाटर मेट्रो, सिर्फ 50 रुपये में लग्जरी सफर; जानिए टिकट कहां मिलेगा, क्या है टाइमिंग और पूरा रूट...✦Railway News : विक्रमशिला एक्सप्रेस में टिकट नहीं मिला तो जानिए रेलवे का नया इंतजाम! भागलपुर से दिल्ली के लिए खुली स्पेशल ट्रेन, बिना रिजर्वेशन सफर का मौका✦बिहार में हो सकता है बड़ा सियासी खेल? कांग्रेस के वरिष्ठ नेता का दावा- कहानी लिखी जा चुकी है, अब रिजल्ट का इंतजार✦‘निशांत को न जननेता बनने दिया और ना ही नेता’, आनंद मोहन ने पार्टी नेतृत्व पर फिर उठाए सवाल✦BJP विधायक मैथिली ठाकुर के पिता पर जमीन कब्जाने का आरोप, ग्रामीणों ने CO से की शिकायत✦Patna Water Metro : पटना में शुरू हुई गंगा वाटर मेट्रो, सिर्फ 50 रुपये में लग्जरी सफर; जानिए टिकट कहां मिलेगा, क्या है टाइमिंग और पूरा रूट...

छठ की खुशियों से पहले मातम में बदला माहौल, गंगा में डूबने से दो मासूम भाइयों की गई जान

Chhath Puja 2026: बिहार के सारण में छठ महापर्व से पहले एक दर्दनाक हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। गंगा नदी में स्नान करने गए दो मासूम चचेरे भाइयों की डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा है। आखिर कैसे हुआ यह हादसा..

छठ की खुशियों से पहले मातम में बदला माहौल, गंगा में डूबने से दो मासूम भाइयों की गई जान
Ramakant kumar
3 मिनट

Chhath Puja 2026: बिहार के सारण जिले में छठ महापर्व से पहले एक दर्दनाक हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं. सोनपुर के शेखडुमरी गांव में गंगा नदी में स्नान करने गए दो चचेरे भाइयों की डूबने से मौत हो गई. मृतकों की पहचान 12 वर्षीय सुधांशु कुमार और 10 वर्षीय सन्नी कुमार के रूप में हुई है. दोनों को गंभीर हालत में पटना के पीएमसीएच ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.


घटना सोनपुर अनुमंडल के नयागांव थाना क्षेत्र स्थित शेखडुमरी गंगा घाट की है. जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर शाम गांव के चार बच्चे एक साथ गंगा नदी में स्नान करने पहुंचे थे. इसी दौरान नदी में उतरते समय तीन बच्चों का पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में चले गए. बच्चों को डूबता देख घाट पर मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई. आसपास के लोगों ने तुरंत उन्हें बचाने की कोशिश शुरू कर दी.


एक बच्चे को बचाया, दो चचेरे भाइयों की गई जान

स्थानीय लोगों की मदद से एक बच्चे को सुरक्षित नदी से बाहर निकाल लिया गया, लेकिन सुधांशु और सन्नी का पता नहीं चल सका. काफी देर तक तलाश करने के बाद दोनों को नदी से बाहर निकाला गया. इसके बाद परिजन और ग्रामीण आनन-फानन में उन्हें सोनपुर अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे.


दोनों बच्चों की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना स्थित पीएमसीएच रेफर कर दिया. परिजन दोनों को लेकर पटना पहुंचे, लेकिन वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.


मृतकों की पहचान सरोज कुमार राम के 12 वर्षीय पुत्र सुधांशु कुमार और उनके भाई सत्येंद्र कुमार राम के 10 वर्षीय पुत्र सन्नी कुमार के रूप में हुई है. दोनों चचेरे भाइयों की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई.


छठ महापर्व को लेकर दोनों परिवारों में तैयारियां चल रही थीं. घर में पर्व की खुशियां थीं, लेकिन इस हादसे ने सबकुछ मातम में बदल दिया. दो मासूम बच्चों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना के बाद शेखडुमरी गांव में शोक का माहौल है और बड़ी संख्या में ग्रामीण पीड़ित परिवारों को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं.


नयागांव थानाध्यक्ष मुकेश कुमार शर्मा ने बताया कि गंगा नदी में स्नान करने के दौरान बच्चों का पैर फिसल गया था, जिसके कारण वे गहरे पानी में चले गए. डूबने से दोनों की मौत हो गई. छठ महापर्व से ठीक पहले हुए इस हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर है.