ब्रेकिंग
BJP विधायक मैथिली ठाकुर के पिता पर जमीन कब्जाने का आरोप, ग्रामीणों ने CO से की शिकायत✦Patna Water Metro : पटना में शुरू हुई गंगा वाटर मेट्रो, सिर्फ 50 रुपये में लग्जरी सफर; जानिए टिकट कहां मिलेगा, क्या है टाइमिंग और पूरा रूट...✦दवा नहीं, तंत्र-मंत्र पर था पति को भरोसा... पत्नी करती रही इलाज की जिद, गुस्से में कुदाल से कर दी हत्या✦Anant Singh : अनंत सिंह के होने वाले समधी क्यों हुए उन पर फिदा? बोले- जिंदगी में ऐसा हाजिरजवाब आदमी नहीं देखा, शिवांगी की शादी से पहले खोले कई राज✦Bihar News : बिहार की राजनीति में हलचल के बीच एक मंच पर दिखेंगे निशांत कुमार और ललन सिंह, क्या जेडीयू देगी बड़ा संदेश?✦BJP विधायक मैथिली ठाकुर के पिता पर जमीन कब्जाने का आरोप, ग्रामीणों ने CO से की शिकायत✦Patna Water Metro : पटना में शुरू हुई गंगा वाटर मेट्रो, सिर्फ 50 रुपये में लग्जरी सफर; जानिए टिकट कहां मिलेगा, क्या है टाइमिंग और पूरा रूट...✦दवा नहीं, तंत्र-मंत्र पर था पति को भरोसा... पत्नी करती रही इलाज की जिद, गुस्से में कुदाल से कर दी हत्या✦Anant Singh : अनंत सिंह के होने वाले समधी क्यों हुए उन पर फिदा? बोले- जिंदगी में ऐसा हाजिरजवाब आदमी नहीं देखा, शिवांगी की शादी से पहले खोले कई राज✦Bihar News : बिहार की राजनीति में हलचल के बीच एक मंच पर दिखेंगे निशांत कुमार और ललन सिंह, क्या जेडीयू देगी बड़ा संदेश?

दवा नहीं, तंत्र-मंत्र पर था पति को भरोसा... पत्नी करती रही इलाज की जिद, गुस्से में कुदाल से कर दी हत्या

Bihar Crime News: बिहार के खगड़िया में एक घरेलू विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। पति-पत्नी के बीच बीमारी के इलाज को लेकर अक्सर कहासुनी होती थी। पति तंत्र-मंत्र से ठीक होने पर भरोसा करता था, जबकि पत्नी उसे नियमित दवा खाने की सलाह देती थी। मंगलवार की देर..

दवा नहीं, तंत्र-मंत्र पर था पति को भरोसा... पत्नी करती रही इलाज की जिद, गुस्से में कुदाल से कर दी हत्या
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के खगड़िया में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां बीमारी का इलाज कराने को लेकर पति-पत्नी के बीच हुए विवाद में पति ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी. पति को भरोसा था कि तंत्र-मंत्र से उसकी बीमारी ठीक हो जाएगी, जबकि पत्नी उसे लगातार डॉक्टर की सलाह पर दवा खाने के लिए कह रही थी. इसी बात को लेकर मंगलवार देर रात दोनों के बीच विवाद हुआ और गुस्से में पति ने कुदाल से पत्नी के सिर पर वार कर दिया. गंभीर चोट लगने से महिला की मौत हो गई.


घटना अलौली प्रखंड के गोरियामी पंचायत अंतर्गत संझौती उत्तरबारी रविदास टोला के वार्ड संख्या-07 की है. मृतका की पहचान गजेन्द्र राम उर्फ लोधाराम की 45 वर्षीय पत्नी उषा देवी के रूप में हुई है. घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और परिवार में कोहराम मच गया.


तंत्र-मंत्र से इलाज कराने पर अड़ा था पति

जानकारी के अनुसार, गजेन्द्र राम की तबीयत अक्सर खराब रहती थी और उसका इलाज भी चल रहा था. डॉक्टरों ने उसे नियमित रूप से दवा लेने की सलाह दी थी, लेकिन वह दवा खाने को तैयार नहीं था. उसे लगता था कि तंत्र-मंत्र के जरिए ही उसकी बीमारी ठीक हो सकती है.


वहीं, पत्नी उषा देवी चाहती थी कि उसका पति डॉक्टर की सलाह माने और समय पर दवा खाए. वह लगातार उसे समझाती थी कि बीमारी ठीक करने के लिए सही इलाज जरूरी है. इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था.


दवा खाने को कहा तो गुस्से में कर दी हत्या

मंगलवार देर रात भी पति-पत्नी के बीच इसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई. उषा देवी अपने पति को दवा खाने के लिए कह रही थी, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ा रहा. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और गुस्से में आकर गजेन्द्र राम ने कुदाल से पत्नी के सिर पर वार कर दिया. गंभीर चोट लगने से उषा देवी की मौत हो गई.


घटना की सूचना मिलते ही अलौली थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, खगड़िया भेज दिया. पुलिस ने हत्या के आरोप में पति गजेन्द्र राम उर्फ लोधाराम को गिरफ्तार कर लिया है.


अलौली थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि आरोपी पति का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है और उसका इलाज भी चल रहा था. दवा खाने से इनकार करने को लेकर ही पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था. फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.