ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

Bihar News: बिहार में चचरी पुल पार करते समय बड़ा हादसा, दो सगे भाई-बहन समेत तीन स्कूली छात्र-छात्रा की डूबने से मौत

Bihar News: सारण जिले के भेल्दी थाना क्षेत्र में चचरी पुल पार करते समय तीन स्कूली छात्र-छात्राओं की डूबने से मौत हो गई। मृतकों में दो भाई-बहन भी शामिल हैं। पुल निर्माण में देरी के कारण यह हादसा हुआ, जिसके बाद गांव में आक्रोश फैल गया।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: छपरा के भेल्दी थाना अंतर्गत लगनपुरा और यादवपुर गांव के बीच मही नदी पर पुल निर्माण में हो रही देरी के कारण चचरी पुल के सहारे नदी पार करना तीन स्कूली छात्रों के लिए घातक साबित हुआ। इस घटना में तीन छात्र-छात्राओं की डूबने से मौत हो गई। हालांकि, परिवार वालों ने उन्हें उठाकर स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों के प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।


मृतक छात्र-छात्राओं में दो भाई-बहन शामिल हैं। मृतकों में भेल्दी थाना क्षेत्र के लगनपुरा गांव के मंसूर अली की 13 वर्षीय बेटी शगुप्ता खातून, 12 वर्षीय नूर आलम और नसीम अंसारी की 13 वर्षीय बेटी शायरा बानो शामिल हैं। बताया जा रहा है कि यह घटना उस समय हुई जब तीनों छात्र विद्यालय से वापस घर लौट रहे थे और चॉकलेट खरीदने के लिए पुल पार कर रहे थे। 


इस दौरान, चचरी पुल से गुजरते वक्त वे एक-दूसरे को बचाने के प्रयास में पानी भरे गड्ढे में गिर गए और डूब गए। गांव में घटना की सूचना फैलते ही कोहराम मच गया। घटना के बाद, स्थानीय थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही है।

रिपोर्ट- पवन कुमार सिंह, छपरा

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता