ब्रेकिंग
मानवाधिकार आयोग ने मुख्य सचिव-DGP से लेकर DM-SP तक को भेजा शोकॉज नोटिस, SHO पर FIR का दिया आदेश; क्या है मामला?बिहार में मॉब लिंचिंग की वारदात: चोरी के आरोप में भीड़ ने दो युवकों को बेरहमी से पीटा, दोनों की हुई मौतराम मंदिर दान विवाद मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, स्वतंत्र जांच की मांग; योगी सरकार ने बनाई SITबिहार के एक्साइज अफसर बने 'अपहरणकर्ता’ ! पकड़ने के बाद पिटाई फिर 2.10 लाख की फिरौती वसूला, वर्दी वाले ऐसे गुंडों को दंड नहीं...खुलासे के बाद पैसा वापस कराकर मामले को दबाया गोपालगंज वायरल वीडियो केस: मोकामा विधायक अनंत सिंह और सिंगर गुंजन सिंह को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी अग्रिम जमानतमानवाधिकार आयोग ने मुख्य सचिव-DGP से लेकर DM-SP तक को भेजा शोकॉज नोटिस, SHO पर FIR का दिया आदेश; क्या है मामला?बिहार में मॉब लिंचिंग की वारदात: चोरी के आरोप में भीड़ ने दो युवकों को बेरहमी से पीटा, दोनों की हुई मौतराम मंदिर दान विवाद मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, स्वतंत्र जांच की मांग; योगी सरकार ने बनाई SITबिहार के एक्साइज अफसर बने 'अपहरणकर्ता’ ! पकड़ने के बाद पिटाई फिर 2.10 लाख की फिरौती वसूला, वर्दी वाले ऐसे गुंडों को दंड नहीं...खुलासे के बाद पैसा वापस कराकर मामले को दबाया गोपालगंज वायरल वीडियो केस: मोकामा विधायक अनंत सिंह और सिंगर गुंजन सिंह को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी अग्रिम जमानत

बिहार के इस जिले को मिली 65 हजार करोड़ की विकास की बड़ी सौगात, एक्सप्रेसवे से लेकर नए गंगा पुल तक कई बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी

Bihar News: बिहार के सारण जिले के लिए बड़ी विकास योजनाओं का रास्ता साफ हो गया है। जिले में हजारों करोड़ रुपये की नई और पुरानी परियोजनाओं पर तेजी से काम होने जा रहा है, जिससे सड़क, सिंचाई, कनेक्टिविटी और पर्यटन क्षेत्र में बड़े बदलाव देखने को मिल...

बिहार के इस जिले को मिली 65 हजार करोड़ की विकास की बड़ी सौगात, एक्सप्रेसवे से लेकर नए गंगा पुल तक कई बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: सारण जिले के विकास को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जिले में करीब 65 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं पर काम शुरू होने जा रहा है। इसमें 37 हजार करोड़ रुपये की योजनाएं पहले से चल रही हैं, जबकि 28 हजार करोड़ रुपये की नई परियोजनाओं को मंजूरी मिल चुकी है।


पूर्व केंद्रीय मंत्री और सारण सांसद राजीव प्रताप रूडी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर आयोजित प्रेस वार्ता में जिले के लिए स्वीकृत बड़ी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सारण उत्तर बिहार के सबसे बड़े विकास केंद्रों में शामिल होगा।


उन्होंने बताया कि गंगा तट को नया रूप देने के लिए मां अंबिका भवानी गंगा पथ विकसित किया जाएगा। इससे सारण में धार्मिक पर्यटन और आस्था से जुड़े स्थलों को नई पहचान मिलेगी।


इसके अलावा सारण को देश का पहला स्मार्ट सिंचाई मॉडल जिला बनाने की तैयारी चल रही है। इसके तहत SCADA तकनीक के जरिए किसान डिजिटल सिस्टम से अपने खेतों तक पानी पहुंचा सकेंगे।


दो बड़े गंगा पुलों से बदलेगी कनेक्टिविटी

सांसद रूडी ने बताया कि जिले में गंगा नदी पर दो नए बड़े पुल प्रस्तावित हैं। इनमें एक पुल दीघा-बाकरपुर-सोनपुर क्षेत्र को जोड़ेगा, जबकि दूसरा शेरपुर-दिघवारा इलाके में बनाया जाएगा।


इसके साथ ही माझी, डोरीगंज, दिघवारा और जेपी सेतु के समानांतर प्रस्तावित छह लेन पुल जैसी परियोजनाएं सारण को उत्तर बिहार के प्रमुख संपर्क केंद्र के रूप में मजबूत करेंगी।


हजारों करोड़ की सड़क परियोजनाएं

उन्होंने बताया कि करीब 6 हजार करोड़ रुपये की लागत वाली बाकरपुर-डुमरियाघाट सुपर एक्सप्रेसवे परियोजना पर काम शुरू हो चुका है।


वहीं कोन्हुआ से गोपालगंज तक करीब 92 किलोमीटर लंबे सुपर एक्सप्रेसवे को भी मंजूरी मिल चुकी है। इसके अलावा छपरा-मुजफ्फरपुर एनएच-722 चौड़ीकरण, छपरा बाईपास सिक्स लेन विस्तार और रेवा घाट पुल जैसी योजनाएं भी जिले के विकास को गति देंगी।


किसानों को मिलेगा आधुनिक सिंचाई सिस्टम

सारण में करीब 11 हजार करोड़ रुपये की गंडक जल परियोजना को मंजूरी दी गई है। इसके जरिए उन इलाकों में भी सालभर सिंचाई का पानी पहुंचाने की योजना है जहां अभी पानी की कमी रहती है।


इसके अलावा करीब 1400 करोड़ रुपये की लागत से जिले की नदियों और जलधाराओं को जोड़ने की योजना बनाई गई है। इस परियोजना के तहत लगभग 640 किलोमीटर लंबी जल प्रणाली को विकसित किया जाएगा।


विमानन क्षेत्र में भी बढ़ेगा बिहार का दबदबा

सांसद ने बताया कि सोनपुर क्षेत्र में दक्षिण एशिया के बड़े विमानन केंद्र के विकास की दिशा में भी काम चल रहा है। इससे बिहार के साथ-साथ नेपाल, भूटान, बांग्लादेश और आसपास के राज्यों को भी फायदा मिलेगा।