ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

Road Accident: तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस जवान को रौंदा, मौके पर हुई दर्दनाक मौत

Road Accident: छपरा में तेज रफ्तार ट्रक ने एक पुलिसकर्मी को रौद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक जवान इंटर परीक्षा में ड्यूटी पर जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।

Bihar News
सड़क हादसे में मौत
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Road Accident: छपरा में एक बार फिर दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां अनियंत्रित ट्रक के चपेट में आने से एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई है। घटना छपरा-सीवान मुख्यमार्ग पर कोपा चट्टी के समीप हुआ है। 


मृतक की पहचान मांझी थाना क्षेत्र के अलियासपुर गांव निवासी प्रहलाद मांझी के रूप में हुई है। जो मांझी थाना में  बतौर चौकीदार कार्यरत थे। मौत के बाद कुछ समय के लिए एनएच पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। फ़िलहाल कोपा पुलिस और स्थानीय लोगों के सहयोग से शव को हटाते हुए यातायात को बहाल कर दिया गया है।


प्रहलाद मांझी छपरा शहरी क्षेत्र के अब्दुल अजीज हाई स्कूल में इंटर की परीक्षा के दौरान ड्यूटी पर थे। रोजाना की तरह ड्यूटी के लिए स्कूल जा रहे थे, तभी अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें रौद दिया। सड़क हादसे में पुलिसकर्मी के शव के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद ट्रक चालक फरार ही गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।