ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

बिहार बदलाव यात्रा: मढ़ौरा में PK का भव्य स्वागत; बोले..3 साल से जो कह रहे, वही अब याद दिलाएंगे

जन सुराज के प्रमुख प्रशांत किशोर ‘बिहार बदलाव यात्रा’ के तहत सारण पहुंचे। सोनपुर, परसा, अमनौर और मढ़ौरा में घूम-घूमकर किया जनसंपर्क। मढ़ौरा में हुआ भव्य स्वागत, कहा—चुनाव के अंतिम दौर में फिर लोगों के बीच जाएंगे और तीन साल की बातें याद दिलाएंगे।

बिहार
बिहार विधानसभा चुनाव 2025
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SARAN: जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर बिहार विधानसभा चुनाव के अंतिम दौर के प्रचार अभियान के तहत सारण पहुंचे। उन्होंने आज सारण के सोनपुर, परसा, अमनौर और मढ़ौरा विधानसभाओं में भ्रमण कर जनसंपर्क किया। कई जगह स्थानीय लोगों से मिलकर उनसे जन सुराज के समर्थन की अपील की।


इस दौरान सोनपुर के बजरंग चौक, नयागांव, परसा के दरियापुर और दारोगा राय चौक, अमनौर के सोन्हो चौक और बाजार के साथ ही मढ़ौरा में लोगों ने प्रशांत किशोर का भव्य स्वागत किया। मढ़ौरा बाजार में प्रशांत किशोर के स्वागत में हजारों लोग मौजूद रहे। सभी ने फूल बरसा कर और ढोल-नगाड़े बजाकर प्रशांत किशोर का स्वागत किया। कई स्थानों पर लोग जन सुराज के समर्थन में लिखे नारों वाली तख्तियां लिए भी खड़े रहे।


प्रशांत किशोर ने इस क्रम में भरपूरा बाजार और डुमरी के मंदिरों में भी दर्शन भी किया। पूरे विधि-विधान से पूजा कराई गई। उन्होंने आगे दारोगा राय चौक पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दारोगा राय की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। इन सभी कार्यक्रमों के दौरान स्थानीय लोग, खासकर युवाओं की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही। 


वहीं प्रशांत किशोर ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि बिहार समृद्धि के लिए रोज ही माता से आशीर्वाद मांग रहे हैं। अब बिहार विधानसभा चुनाव के अंतिम दौर में फिर से ‘बिहार बदलाव यात्रा’ लेकर निकले हैं। दूसरे चरण की वोटिंग से पहले तक एक बार फिर लोगों के बीच जाएंगे और तीन साल से जो कुछ समझा रहे हैं, लोगों को वो फिर से याद दिलाएंगे। वैसे जन सुराज जीतने जा रहा है।बिहार बदलाव यात्रा: मढ़ौरा में PK का भव्य स्वागत; बोले..3 साल से जो कह रहे, वही अब याद दिलाएंगेबिहार बदलाव यात्रा: मढ़ौरा में PK का भव्य स्वागत; बोले..3 साल से जो कह रहे, वही अब याद दिलाएंगेबिहार बदलाव यात्रा: मढ़ौरा में PK का भव्य स्वागत; बोले..3 साल से जो कह रहे, वही अब याद दिलाएंगेबिहार बदलाव यात्रा: मढ़ौरा में PK का भव्य स्वागत; बोले..3 साल से जो कह रहे, वही अब याद दिलाएंगे

टैग्स