ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

पुलिस बस की चपेट में आने से बाइक सवार 3 युवकों की दर्दनाक मौत, गुस्साएं लोगों ने बस में लगाई आग

CHAPRA: छपरा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गयी है। घटना से गुस्साएं लोगों ने पुलिस की बस को आग के हवाले कर दिया है। इस घटना

पुलिस बस की चपेट में आने से बाइक सवार 3 युवकों की दर्दनाक मौत, गुस्साएं लोगों ने बस में लगाई आग
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

CHAPRA: छपरा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गयी है। घटना से गुस्साएं लोगों ने पुलिस की बस को आग के हवाले कर दिया है। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा मचाया। लोगों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस टीम ने मौके से भागकर अपनी जान बचायी। 


मिली जानकारी के अनुसार छपरा में रिविलगंज थाना क्षेत्र के देवरिया गांव के पास छपरा-सिवान मुख्यमार्ग पर पुलिस बस की चपेट में बाइक सवार आ गये। बाइक पर तीन युवक सवार थे। जिनकी दर्दनाक मौत हो गयी। घटना के बाद बस में सवार सभी पुलिसकर्मी मौके से भाग गये। बस वहीं खड़ी थी जिसे घटना से आक्रोशित लोगों ने आग के हवाले कर दिया। 


देखते ही देखते आग की लपटे तेज हो गयी और पूरे बस में आग लग गयी। घटनास्थल पर इस दौरान अफरा-तफरी मच गयी। बताया जाता है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का कार्यक्रम सिताब दियारा में था। जेपी जयंती के मौके पर अमित शाह आए हुए थे उनके कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पुलिस से भरी बस लौट रही थी। तभी पुलिस बस की चपटे में बाइक सवार आ गये। 


बाइक पर तीन युवक सवार थे जिनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने बस को आग के हवाले कर दिया। पुलिस वालों ने मौके से भागकर अपनी जान बचायी। तीनों मृतक कोपा के पोखरभिंडा का रहने वाला था। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर भारी संख्या में पुलिस टीम पहुंची। फायर बिग्रेड की टीम भी घटनास्थल के लिए रवाना हो चुकी है। लोगों को शांत कराने में पुलिस जुटी हुई है। 

टैग्स