ब्रेकिंग
बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!

Bihar News: बिहार के इस जिले में धर्मांतरण का खेल, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से मचा बवाल; DM ने दिए जांच के आदेश

Bihar News: छपरा में पनिया बाबा उर्फ वैधजी का वीडियो वायरल होने पर बवाल मच गया है। उन पर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करने और आपत्तिजनक बयान देने के आरोप लगे हैं। प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं और आयोजनों पर रोक लगा दी गई है।

Bihar News
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के छपरा जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने प्रशासनिक हलचल मचा दी है। वीडियो में एक व्यक्ति, जिसे पनिया बाबा उर्फ वैधजी कहा जा रहा है, पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। आरोप है कि वह लोगों को बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित कर रहे थे, कथित रूप से ‘जादुई पानी’ बेच रहे थे और एक विशेष धर्म के आराध्यों का अपमान कर रहे थे।


इन आरोपों को गंभीरता से लेते हुए छपरा के डीएम और एसएसपी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। ग्रामीण एसपी और मढ़ौरा एसडीओ को जांच कर प्रतिवेदन सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। बताया गया है कि यह सभा भेल्दी थाना क्षेत्र के मदारपुर में आयोजित हुई थी, जिसके लिए एसडीओ स्तर से अनुमति दी गई थी। 


कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर पुलिस बल की तैनाती भी की गई थी। फिलहाल वीडियो की जांच जारी है। प्रशासन का कहना है कि तथ्यों की गहनता से जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद, तत्काल प्रभाव से ऐसे आयोजनों पर रोक लगा दी गई है। 


सारण पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अपुष्ट या भ्रामक जानकारी पर विश्वास न करें और अफवाहों से दूर रहें। यदि किसी को कोई संवेदनशील सूचना प्राप्त हो, तो वे नजदीकी थाना या जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष के हेल्पलाइन नंबर 9031036406 पर संपर्क करें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता