ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

Bihar politics: विधायक मंटू पटेल ने पेश की मिसाल, शहीद रामफल मंडल के परिजनों के लिए निजी कोष से बनवाया मकान

Bihar politics: राजनीति के बेहतर मानक पेश करते हुए सूबे में एक ऐसे भी विधायक हैं, जो मुफलिसी में जो सो शहीद के परिजनों को अपने निजी कोष से जीने के लिए बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध

Bihar News
विधायक ने शहीद के परिजनों को सौंपी मकान की चाबी
© reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar politics: राजनीति के बेहतर मानक पेश करते हुए सूबे में एक ऐसे भी विधायक हैं, जो मुफलिसी में जो सो शहीद के परिजनों को अपने निजी कोष से जीने के लिए बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करा रहे है. सारण जिले के अमनौर विधानसभा क्षेत्र से विधायक कृष्ण कुमार उर्फ मंटू पटेल ने अपने विधानसभा क्षेत्र से बाहर सीतामढ़ी जिले में अमर शाहीद रामफल मंडल के परिजनों की माली हालत की देखते हुए मात्र 100 दिनों के अंदर उनके रहने के लिए पक्का मकान का निर्माण कराया है. अमर शहीद रामफल मंडल के परिजनों को उनके पैतृक गांव सीतामढ़ी के बाजपट्टी थाने के मधुरापुर में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर विधायक मंटू पटेल नवनिर्मित मकान का चाची सौंप दिया.


इस मौके पर विधानसभा क्षेत्र से विधायक कृष्ण कुमार उर्फ मंटू पटेल ने अपने विधानसभा क्षेत्र से बाहर सीतामढ़ी जिले में अमर शाहीद रामफल मंडल के परिजनों की माली हालत की देखते हुए मात्र 100 दिनों के अंदर उनके रहने के लिए पक्का मकान का निर्माण कराया है. अमर शहीद रामफल मंडल के परिजनों को उनके पैतृक गांव सीतामढ़ी के बाजपट्टी थाने के मधुरापुर में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर विधायक मंटू पटेल नवनिर्मित मकान का चाची सौंपेंगे. इस मौके पर शहीद के गांव में खुशी का माहौल है. 


दरअसल, गत साल 23 अगस्त को अमर शहीद के शहादत दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक मंटू पटेल मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे. इस दौरान विधायक को जानकारी मिली कि शहीद के परिजन गरीबी का दंश झेल रहे हैं. देश की आजादी के लिए फांसी को गले लगानेवाले रामफल मंडल के परिजन आजादी के इतने वर्षों बाद भी बुनियादी सुविधाओं के अभाव में जी रहे हैं. 


उनके परिजनों को एक अदद पक्का मकान भी नसीब नहीं हुआ, जबकि शहीद के नाम पर आजादी के बाद से बहुत सारे राजनीतिक नेताओं ने खूब रोटियां सेंकी. इस दौरान मंच से ही विधायक मंटू पटेल ने घोषणा की कि वे शहीद के परिजनों के लिए 100 दिनों के अंदर ही पक्का मकान का निर्माण कराएंगे. अपने वादा के पक्के विधायक मंटू पटेल ने मात्र 100 दिनों के मकान का निर्माण करा दिया. गणतंत्र दिवस के मौके पर गांव में एक कार्यक्रम आयोजित कर शहीद के परिजनों को नवनिर्मित मकान का चाबी सौंपा जायेगा.


मालूम हो कि साल 1942 में महात्मा गांधी के आह्वान पर अंग्रेजों के खिलाफ भारत छोड़ो आंदोलन शुरू किया गया था. आंदोलन में शहीद रामफल मंडल ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था. 24 अगस्त, 1942 को शहीद रामफल मंडल ने बाजपट्टी चौक पर ब्रिटिश हुकूमत के सीतामढ़ी अनुमंडल पदाधिकारी एवं अन्य की हत्या कर दी, जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी की गयी. 23 अगस्त, 1943 को रामफल मंडल को ब्रिटिश हुकूमत द्वारा भागलपुर सेंट्रल जेल में फांसी दे दी गयी थी.

टैग्स