ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

मतदाता सूची में गड़बड़ी, वोटर लिस्ट में पाकिस्तानी नागरिक का नाम

CHAPRA: एक पाकिस्तानी नागरिक का नाम वोटर लिस्ट में दर्ज कराये जाने का मामला छपरा के मशरख में सामने आया है। जहां सोनौली पंचायत के पूर्व मुखिया प्रतिनिधि संतोष कुमार ने इस बात क

मतदाता सूची में गड़बड़ी, वोटर लिस्ट में पाकिस्तानी नागरिक का नाम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

CHAPRA: एक पाकिस्तानी नागरिक का नाम वोटर लिस्ट में दर्ज कराये जाने का मामला छपरा के मशरख में सामने आया है। जहां सोनौली पंचायत के पूर्व मुखिया प्रतिनिधि संतोष कुमार ने इस बात की शिकायत बीडीओ से की है। मशरख प्रखंड विकास पदाधिकारी मो. आसिफ से मामले की जांच की अपील संतोष कुमार ने की है। 


शिकायतकर्ता संतोष कुमार का कहना है कि सोनौली पंचायत में एक पाकिस्तानी नागरिक अख्तर इमाम का नाम वोटरलिस्ट में जोड़ा गया है। जैसे ही इस बात की जानकारी बीडीओ को हुई उन्होंने तुरंत बीएलओ रजनीकांत को शो कॉज किया। 


शिकायतकर्ता संतोष की माने तो मतदाता सूची संख्या 5 के क्रमांक 187 पर अख्तर इमाम का नाम अंकित है। अख्तर इमाम के पिता अब्दुल खालिद खां बंटवारे के वक्त पाकिस्तान चले गये थे और वहां की नागरिकता भी हासिल कर ली। 


संतोष ने जब इसकी शिकायत बीडीओ मो. आसिफ से की तब उन्होंने कार्रवाई करते हुए बीएलओ से स्पष्टीकरण मांगा। बीएलओ रजनीकांत से यह पूछा गया कि अख्तर इमाम का नाम मतदाता सूची में कब जोड़ा गया और किस परिस्थिति में बिना जांच पड़ताल के सम्मलित किया गया। फिलहाल इस मामले की छानबीन की जा रही है। 

मतदाता सूची में गड़बड़ी, वोटर लिस्ट में पाकिस्तानी नागरिक का नाम

मतदाता सूची में गड़बड़ी, वोटर लिस्ट में पाकिस्तानी नागरिक का नाम


टैग्स