ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

मरीज को अस्पताल पहुंचाने के बजाए गुटखा खाने चला गया ड्राइवर, एम्बुलेंस खुद चलाकर परिजन पहुंच गये अस्पताल

SARAN: सड़क हादसे में घायल एक युवक को एम्बुलेंस से सदर अस्पताल ले जाया जा रहा था तभी एम्बुलेंस साइड में लगाकर ड्राइवर गुटखा खाने चला गया। परिजन एम्बुलेंस के ड्राइवर का काफी द

मरीज को अस्पताल पहुंचाने के बजाए गुटखा खाने चला गया ड्राइवर, एम्बुलेंस खुद चलाकर परिजन पहुंच गये अस्पताल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SARAN:  सड़क हादसे में घायल एक युवक को एम्बुलेंस से सदर अस्पताल ले जाया जा रहा था तभी एम्बुलेंस साइड में लगाकर ड्राइवर गुटखा खाने चला गया। परिजन एम्बुलेंस के ड्राइवर का काफी देर से इंतजार कर रहे थे लेकिन वह नहीं आया तब वे खुद एम्बुलेंस चलाकर छपरा सदर अस्पताल पहुंच गये। 


इधर जब ड्राइवर पहुंचा तब अपने एम्बुलेंस को गायब पाकर वह परेशान हो गया। फिर क्या था आनन-फानन में वह तरैया थाने में एंबुलेंस चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पहुंच गया। मंसूर आलम की सूचना पर पुलिस ने एम्बुलेंस को बरामद किया। बताया जाता है कि पचरौर निवासी राजू सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था। जिसे लेकर परिजन छपरा जा रहे थे। 


रेफरल अस्पताल के एम्बुलेंस को उन्होंने सदर अस्पताल जाने के लिए बुक किया था। एंबुलेंस के ड्राइवर मंसूर आलम का कहना था कि जब वे सदर अस्पताल जा रहे थे तभी परिजनों ने एम्बुलेंस किनारे खड़ा करने को कहा था। जिसके बाद परिजन घर से चादर और तकिया लाने चले गये। तभी एम्बुलेंस को लेकर लोगों की भारी भीड़ इक्टठा हो गयी। 


परिजनों ने कहा कि जरा चाबी दे दीजिए एम्बुलेंस भीड़ से आगे बढ़ा देते है। उनके कहने पर चाबी दे दी और एम्बुलेंस लेकर मरीज के परिजन नौ दो ग्यारह हो गये। उनका पीछा भी किया लेकिन रूकने का नाम उन्होंने नहीं लिया जिसके बाद एम्बुलेंस चोरी की शिकायत थाने में दर्ज कराये है। जबकि मरीज के परिजनों का कहना था कि एम्बुलेंस का ड्राइवर गुटखा खाने चला गया था।काफी देर तक जब वह नहीं लौटा और मरीज की स्थिति बिगड़ने लगी तब उन्होंने मरीज की जान बचाने के लिए ऐसा किया।  

टैग्स