ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Manish Kashyap: यूट्यूबर मनीष कश्यप पर FIR, नाराज होकर BJP छोड़ने का लिया फैसला, आज छपरा में देंगे गिरफ्तारी

Manish Kashyap: फेमस यूट्यूबर और बीजेपी नेता मनीष कश्यप ने भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा देने का फैसला किया है। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर छपरा के दिघवारा थाना में महिलाओं की पिटाई की खबर प्रसारित की थी, जिसके बाद उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई।

 Manish Kashyap
यूट्यूबर मनीष कश्यप पर FIR, नाराज होकर BJP छोड़ने का लिया फैसला
© File Photo
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Manish Kashyap: बिहार के मशहूर यूट्यूबर और बीजेपी नेता मनीष कश्यप ने पार्टी छोड़ने का फैसला किया है। उन्होंने यह फैसला अपने यूट्यूब चैनल पर महिलाओं की पिटाई की खबर चलाने के बाद FIR दर्ज होने से नाराज होकर लिया है। मनीष कश्यप आधिकारिक रूप से शुक्रवार को बीजेपी से इस्तीफा देंगे और उसके बाद गिरफ्तारी के लिए जाएंगे। 


मनीष कश्यप ने बताया कि उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर छपरा के दिघवारा थाना में महिलाओं की पिटाई की खबर दिखाई थी। इस खबर के बाद उनके चैनल के खिलाफ FIR दर्ज हो गई। इससे नाराज होकर मनीष ने बीजेपी छोड़ने का फैसला किया है। मनीष कश्यप ने कहा कि वह पहले पार्टी से इस्तीफा देंगे। उसके बाद उनकी गिरफ्तारी हो सकती है।


आपको बता दें कि छपरा के साइबर थाने में गलत और भ्रामक खबर फैलाने के आरोप में 11 यूट्यूबरों पर FIR दर्ज हुई थी। इसमें मनीष कश्यप का भी चैनल शामिल है। इससे नाराज होकर मनीष ने फेसबुक लाइव आकर बीजेपी से इस्तीफा देने का फैसला किया। मनीष कश्यप ने पिछले साल लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी ज्वाइन की थी। उन्हें दिल्ली में पार्टी की सदस्यता दी गई थी। सदस्यता लेने के बाद मनीष कश्यप ने जेपी नड्डा और नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। बीजेपी में शामिल होने के बाद मनीष कश्यप ने कहा था कि अपनी मां के कहने पर मैंने ये फैसला लिया है।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता