ब्रेकिंग
2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की वेबसाइट ठप, अभिजीत दिपके ने केंद्र पर लगाया तानाशाही का आरोप2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की वेबसाइट ठप, अभिजीत दिपके ने केंद्र पर लगाया तानाशाही का आरोप

जहरीली शराब अपडेट : अबतक 20 की मौत, 5 की हालत गंभीर, बढ़ ही रही मृतकों की संख्या

SARAN : शराबबंदी वाले राज्य में भी आए दिन लोगों की जान शराब की वजह से जा रही है। इस बात का सबूत एक बार फिर से छपरा में देखने को मिला है। यहां जहरीली शराब सेवन करने की वजह से

जहरीली शराब अपडेट :  अबतक 20 की मौत, 5 की हालत गंभीर, बढ़ ही रही मृतकों की संख्या
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

SARAN : शराबबंदी वाले राज्य में भी आए दिन लोगों की जान शराब की वजह से जा रही है। इस बात का सबूत एक बार फिर से छपरा में देखने को मिला है।  यहां जहरीली शराब सेवन करने की वजह से अबतक 17 लोगों की जान जा चुकी है। जबकि कई लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। इसमें सबसे अधिक मौत  मसरख निवासी लोगों की मौत हुई है। 


दरअसल, बिहार के छपरा में ज़िले के इसुआपुर थाना क्षेत्र की है, जहां जहरीली शराब से 17 लोगों मौत हो गई। एक साथ 17 लोगों की मौत से राज्य के अंदर सनसनी फैल गई है। बिहार में चल रहे विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के दौरान इस मामले को लेकर जमकर हंगामा हुआ। खुद सीएम नीतीश इस मामले को लेकर भाजपा के ऊपर जमकर बरसे, तो वहीं सर्कार के एक मंत्री ने तो यह तक कहा डाला कि, हत्या के खिलाफ बहुत पहले कानून बना था लेकिन आज भी लोगों का मर्डर हो रहा है। इसी तरह शराबबंदी कानून को सरकार ने लागू किया लेकिन बावजूद इसके लोग शराब पीकर मर रहे हैं। उन्होंने यहा तक कह दिया कि लोगों का मरना यह साबित कर रहा है कि शराब स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है।


इधर,इस घटना के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने मसरख हनुमान चौक स्टेट हाईवे-90 पर शव को रखकर जाम कर दिया। ये लोग जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। आक्रोशित लोगों को समझाने के लिए पुलिस के वरीय पदाधिकारी कई थाने के पुलिस के साथ वहां पहुंचे हुए हैं।  पुलिस प्रशासन इस घटना पर कुछ भी बताने से इंकार कर रहा है। पुलिस कप्तान संतोष कुमार ने बताया कि पूरे मामले की अभी पड़ताल की जा रही है। घटना के बाद से ही सदर अस्पताल में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।


इस घटना में मृतकों की पहचान 1. मुकेश शर्मा - 30 वर्ष पुत्र बच्चा शर्मा- हनुमानगंज थाना, मशरक 2. अमित रंजन- 38 वर्ष पुत्र द्विजेंद्र कुमार सिन्हा, डोईला, इसुआपुर 3. संजय सिंह 45 वर्ष पुत्र वकील सिंह कोइला, इसुआपुर 4. विजेन्द्र यादव - 46 वर्ष पुत्र स्व. नरसिंह राय, डोईला थाना इसुआपुर 5. रामजी साह- 55 वर्ष पुत्र गोपाल साह, शास्त्री टोला, मशरक 6. कुणाल कुमार सिंह- 38 वर्ष पुत्र भदु सिंह- मसरख यदु मोड़, मशरक 7. नासिर हुसैन- 42 वर्ष पुत्र समसुद्दीन, मसरख तख्त थाना मशरक,8. जयदेव सिंह- 43 वर्ष पुत्र बिंदा सिंह, गोद बैंग उपरा मशरक, 9. रमेश राम- 42 वर्ष पुत्र कन्होया राम, मशरक,10. चंद्रमा राम- 48 वर्ष पुत्र स्व. जीताराम मशरक ,11. विक्की महतो- 16 वर्ष पुत्र सुरेश महतो, मढ़ौरा,12. भरत राम पुत्र मोहर राम, मशरक,13. गोविंदा राम पुत्र घिनावन राय पचखंडा, मशरक,14. मनोज राम पुत्र सपूत राम दुर्गोली, मशरक,15. हरेंद्र राम, पुत्र गणेश राम, मशरक तख्त 16. अजय गिरि, पुत्र सूरज गिरी, बहरौली,17. ललन राम, पुत्र करीमन रोज, सियारभुका मशरक,18. शैलेंद्र राय, पुत्र दीना नाथ राय, बहरौली,19. दिनेश ठाकुर, पुत्र असरफी ठाकुर 20. प्रेम चंद्रसाह, पुत्र मुन्नी लाल साह, महुली इसुआपुर।